कांग्रेस के चेयरमैन ने की संगठन मजबूती पर चर्चा

Jan 07, 2026 07:54 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share Share
Follow Us on

Deoria News - देवरिया में उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी के नेताओं डा. अमित राय और डॉ. आजाद बेग का स्वागत किया गया। बैठक में संगठन की स्थिति और भविष्य की रणनीति पर चर्चा हुई। नेताओं ने कहा कि कांग्रेस को जनता से जोड़कर सशक्त बनाने की आवश्यकता है। संगठन सृजन अभियान को वैचारिक आंदोलन बताया गया।

कांग्रेस के चेयरमैन ने की संगठन मजबूती पर चर्चा

देवरिया, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी के शिक्षक प्रकोष्ठ के चेयरमैन डा.अमित राय एवं चिकित्सा प्रकोष्ठ के चेयरमैन डॉ. आजाद बेग के आगमन पर पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल रोशन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और नेताओं ने स्वागत किया। इसके बाद संगठन की वर्तमान स्थिति और भविष्य की रणनीति पर चर्चा की। जिला कांग्रेस कार्यालय में उक्त नेताओं ने कहा कि कांग्रेस को जमीनी स्तर पर सशक्त करना समय की मांग है। बैठक में संगठनात्मक योजनाओं पर चर्चा की गयी। दोनों नेताओं ने कहा कि जिले के पदाधिकारी जनता से सीधे जुड़ने के साथ संगठन को मजबूत करने का काम करें।

उन्होंने संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत कांग्रेस के पदाधिकारियों से बातचीत की और अभियान के उद्देश्यों, कार्यशैली और लक्ष्य के बारे में दिशा-निर्देश दिया। जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल ने कहा कि संगठन सृजन अभियान सांगठनिक पहल नहीं, बल्कि वैचारिक आंदोलन है, जिसका उद्देश्य पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना है। यह अभियान कांग्रेस की जड़ों को मज़बूत करेगा। जिसमें डॉ. एस के पाठक, नागेंद्र शुक्ला, वरुण राय, सत्य प्रकाश मणि, सुनील कुमार तिवारी, भरत मणि त्रिपाठी, जयप्रकाश धनगर, अब्दुल जब्बार, संजीव कुमार मिश्रा, मिर्जा खुर्शीद, धर्मेंद्र कुमार पाण्डेय, शहनाज जफर, रीता देवी, विनोद दुबे, रविन्द्र मल्ल, विनोद त्रिपाठी, जयराम उपाध्याय,चंद्रप्रकाश चौहान,डॉ० संजय गुप्ता, शमशाद अली,ऋषिकेश बरनवाल,अभय शुक्ला,मनीष चतुर्वेदी, महेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsUttar Pradesh Congress Strengthens Ground Level Strategy with New Leadership
;;
;