Uttar Pradesh BTC Teachers Demand Restoration of Festival Holidays पर्वो के अवकाश की रद्द छुट्टी को बहाल करने की मांग, Deoria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsUttar Pradesh BTC Teachers Demand Restoration of Festival Holidays

पर्वो के अवकाश की रद्द छुट्टी को बहाल करने की मांग

Deoria News - उत्तर प्रदेश के BTC शिक्षक संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार यादव ने सीएम को पत्र लिखकर त्यौहारों की छुट्टियों को बहाल करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने भारतीय संस्कृति के पर्वों का महत्व नहीं...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरियाFri, 27 Dec 2024 01:45 PM
share Share
Follow Us on
पर्वो के अवकाश की रद्द छुट्टी को बहाल करने की मांग

देवरिया, निज संवाददाता। शिक्षा विभाग में वर्षो से त्यौहारों की छुट्टी होती रहती थी, लेकिन अधिकारियों ने छुट्टी को रद्द कर सरकार को बदनाम करने का कार्य कर रही है। रद्द छुट्टी को बहाल करने के लिए उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार यादव ने सीएम को पत्र लिखकर छुट्टी बहाल करने की मांग किया है। उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार यादव ने कहा कि भारतीय संस्कृति में पर्वों का विशेष महत्व है, जिन्हें सभी शिक्षक एवं विद्यार्थी अपने अपने घरो में हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। किन्तु कुछ अधिकारियों ने पर्वो का महत्व जाने बिना ही कई पर्वो के अवकाश को रद कर दिया, जिसके कारण समाज में सरकार की इमेज सनातन विरोधी बनती जा रही है। ऐसे कुछ पर्व निग्नलिखित है, जिनके अवकाश घोषित किये जाने की आपसे अपेक्षा है ।

मौनी अवकाश -श्रद्धालू मौन व्रत रखते है तथा गंगा, यमुना आदि पवित्र नदियों में स्रान आदि करके दान करके अपना मौन तोइते हैं। होली भेयाद्रज - रंगोत्सव के अगले दिन भाई बहन के पर् भेयाद्रज पर पहले अवकाश किया जाता था।

जमात उल विदा (अलविद) रमजान का अंतिम शुक्रवार-मुस्सिम भाई रमजान के अंतिम शुक्रवार कोमस्जिद में नमाज अदा करने जाते हैं।

नाग पंचमी ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी यह एक बड़ा पर्व है, जिस जिसका पूर्वमं अवकाश हुआ करता था। अब अवकाश न होने पर बच्चे विद्यालय कम आते हैं। अनंत चतर्दशी - गणेश प्रतिमाओं को इस दिन विसर्जित किया जाता है। शिक्षक आकसिमिक अवकाश लेकर बच्चे विद्यालय से अवकाश लेकर यह पर्व मनाते हैं। पितृ विसर्जन अमावस्या - इस दिन पितरों का पिंड दान आदि किया जाता है। यदि बच्चे और शिक्षक विद्यालय में रहंगे तो पितृ विसर्जन किस प्रकार होगा। नवरात्रि प्रथम दिन अवकाश - दोनो नवरात्रियं के प्रथम दिन कलश स्थापना शुभ मुहूर् में की जाती है। शिक्षक विद्यालयों में होंगे तो कलश स्थापना कैसे होगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।