उर्दू की विषय में 673 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा

Mar 10, 2026 10:17 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share

Deoria News - देवरिया में यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इण्टरमीडिएट के उर्दू विषय की परीक्षा सोमवार को हुई। 2652 परीक्षार्थियों में से 2408 उपस्थित रहे। हाईस्कूल में 486 में से 457 और इण्टरमीडिएट में 243 में से 216 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा केन्द्रों पर कड़ी निगरानी रखी गई।

उर्दू की विषय में 673 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा

देवरिया, निज संवाददाता। यूपी बोर्ड हाईस्कूल के उर्दू एवं इण्टरमीडिएट के उर्दू, शिक्षा शास्त्र, मनोविज्ञान व तर्कशास्त्र विषय की परीक्षा सोमवार को हुई। परीक्षा में 2652 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 2408 उपस्थित रहे, जबकि 244 छात्र अनुपस्थित रहे। इसके हाईस्कूल की परीक्षा 62 एवं इण्टर की परीक्षा जिले के 139 परीक्षा केन्द्रों पर हुई। यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट के उर्दू विषय की परीक्षा पहली पाली में हुई। हाईस्कूल में 486 पंजीकृत परीक्षार्थियों के सापेक्ष 457 ने परीक्षा दी, जबकि 29 अनुपस्थित रहे। वहीं इण्टरमीडिएट में 243 के सापेक्ष 216 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 27 अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में इण्टर के शिक्षा शास्त्र, मनोविज्ञान व तर्कशास्त्र विषय की परीक्षा हुई।

जिसमें 1923 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 1735 उपस्थित रहे, जबकि 188 अनुपस्थित रहे। केन्द्रों पर परीक्षा कड़ी निगरानी के बीच परीक्षा आयोजित हुई। परीक्षा के दौरान कंट्रोल रूम से परीक्षा केन्द्रों की निगरानी की जा रही थी। जबकि केन्द्रों पर सचल दल की गाड़ियां परीक्षा को सकुशल कराने के लिए दौरा करतीं रहीं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।