परिषदीय स्कूलों में प्रतिदिन पांच नए नामांकन का निर्देश

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share

Deoria News - देवरिया में बेसिक शिक्षा विभाग ने परिषदीय स्कूलों में नामांकन बढ़ाने के लिए शिक्षक और शिक्षामित्रों को निर्देश दिए हैं। हर स्कूल में प्रतिदिन पांच नए नामांकन करने का लक्ष्य रखा गया है। विभाग ने स्कूल चलो अभियान के तहत रैलियां भी आयोजित की हैं, जिससे छात्रों की संख्या बढ़ाने की कोशिश की जा रही है।

परिषदीय स्कूलों में प्रतिदिन पांच नए नामांकन का निर्देश

देवरिया, निज संवाददाता। परिषदीय स्कूलों में नामांकन बढ़ाने को लेकर बेसिक शिक्षा विभाग गंभीर हो गया है। खंड शिक्षाधिकारियों ने हर विद्यालय में प्रतिदिन पांच नामांकन बढ़ाने को सभी शिक्षकों को निर्देश दिया है। इसके मद्देनजर स्कूल में कार्यरत सभी शिक्षक, शिक्षामित्र व अनुदेशकों की जवाबदेही तय की गई है।जनपद में बेसिक शिक्षा परिषद के तहत कुल 2121 स्कूल संचालित हैं जिनमें करीब पौने दो लाख छात्र नामांकित हैं। एक अप्रैल से नया शैक्षणिक सत्र प्रारंभ हो गया है। विभाग के सभी अधिकारी, कर्मचारी व शिक्षक स्कूलों में बच्चों का नामांकन बढ़ाने में जुटे हैं। इसके मद्देनजर जगह-जगह स्कूल चलो अभियान व रैलियां निकाली जा रही हैं।

कुछ दिन पहले बीएसए अनिल कुमार सिंह ने नामांकन को लेकर सभी खंड शिक्षाधिकारियों के साथ बैठक की। इसके क्रम में खंड शिक्षाधिकारियों ने अपने ब्लॉक में संचालित सभी परिषदीय स्कूलों में नामांकन का लक्ष्य निर्धारित कर दिया है। इसके बावत ब्लॉक संसाधन केंद्र से प्रधानाध्यापकों को पत्र भी जारी किया गया है। पत्र के अनुसार स्कूलों को हर दिन पांच नए नामांकन करने को कहा गया है।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।