देश को विकसित बनाने के लिए स्वदेशी अपनाने की जरूरत

देश को विकसित बनाने के लिए स्वदेशी अपनाने की जरूरत

संक्षेप:

Deoria News - बरहज (देवरिया) में 2047 समृद्धि के महाभियान के तहत संगोष्ठी का आयोजन किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने स्वदेशी अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि देश को विकसित बनाने के लिए...

Oct 12, 2025 08:45 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share

बरहज(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। उत्तर प्रदेश 2047 समृद्धि का शताब्दी वर्ष महाभियान के तहत नगर पालिका सभागार में शनिवार को अध्यक्ष श्वेता जायसवाल की अध्यक्षता में संगोष्ठी आयोजित की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि देश व प्रदेश को विकसित बनाने के लिए स्वदेशी अपनाने की जरूरत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वदेशी अभियान उनकी दूरदर्शी सोंच को दर्शाता है।हर व्यक्ति को देश मे बनी वस्तुओं का प्रयोग करना चाहिए। सरकार से लेकर व्यक्तिगत स्तर पर इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करना होगा। इस दिशा में देश व प्रदेश की सरकार कार्य कर रही है। चैयरमैन ने कहा कि स्वदेशी की संकल्पना को साकार करने के लिए दिनचर्या को ही स्वदेशी बनानी होगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जगने के समय से लेकर सोने तक देश मे ही बनी वस्तुओं का उपयोग करना चाहिए। देश का धन देश मे रहने से देश आत्मनिर्भर बनेगा। संगोष्ठी को अंगद तिवारी, आञ्जनेय दास जी महाराज, जिला उपाध्यक्ष श्री राजेश मिश्र, विवेक कुमार गुप्त, जगदीश यादव, रामधनी गोंड, डॉ ओमप्रकाश शुक्ल, डॉ किरण पाठक, रामेश्वर यादव, रमेश तिवारी अंजान ने सम्बोधित किया। इस दौरान ईओ निरुपमा प्रताप, श्यामसुंदर जायसवाल, केके मिश्र, विन्देश्वर गिरी, उमा मद्धेशिया, राजन सोनकर, सुदामा वर्मा, सतेन्द्र यादव, अर्जुन भारती मौजूद रहे।