डीआई के प्रश्नों में उलझे रहे अभ्यर्थी, 4257 ने छोड़ी परीक्षा

डीआई के प्रश्नों में उलझे रहे अभ्यर्थी, 4257 ने छोड़ी परीक्षा

संक्षेप:

Deoria News - उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) में दूसरे दिन 15,903 अभ्यर्थी शामिल हुए, जबकि 4257 ने परीक्षा छोड़ दी। गणित में डीआई के प्रश्नों ने अभ्यर्थियों को उलझाया, जबकि...

Sep 08, 2025 04:52 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share

देवरिया, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) जिले में दूसरे दिन भी आयोजित की गई। दूसरे दिन दोनों पालियों में 15, 903 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 4257 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दिया। दूसरे दिन भी परीक्षा में गणित में डीआई के प्रश्नों ने अभ्यर्थियों को काफी उलझाया। वहीं तार्किक प्रश्नों ने भी परेशान किया। जबकि अन्य प्रश्नों में कोई खास कठिनाई नहीं हुई। जिले के 22 परीक्षा केन्द्रो पर प्रारंभिक अर्हता परीक्षा(पीईटी) शनिवार व रविवार को आयेाजित हुई। जिसमें कुल 40,320 अभ्यर्थियों की जगह 31, 494 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा दो पाली में आयोजित की गई, जिसमें पहली पाली सुबह 10 से 12 बजे तक एवं दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक हुई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

रविवार को परीक्षा के पहली पाली में 7960 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए , जबकि 2120 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं दूसरी पाली में 7943 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 2137 अभ्यर्थियों परीक्षा नहीं शामिल हुए। शनिवार को 20,160 अभ्यर्थियों में 15,591 अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हुए थे। रविवार को भी जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। अभ्यर्थियों की सघन जांच कर ही परीक्षा केन्द्रों में प्रवेश दिया गया। एक- एक अभ्यर्थियों को केन्द्र के बाहर विधिवत चेक किया गया, उसके बाद ही प्रवेश दिया गया। एसएसबीएल इण्टर कालेज से परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि पेपर बहुत अच्छा था। केवल गणित में डीआई के प्रश्नों ने काफी परेशान किया। उसमें कुछ प्रश्न आसानी से हो गए , लेकिन अन्य के लिए काकी पेरशानी हुई। थोड़ी समस्या रीजनिंग में भी हुई। सबसे अधिक करेंट अफेयर्स के प्रश्न पूछे गए थे। समय की कोई समस्या नहीं थी। समय पर्याप्त रहा है। बोले अभ्यर्थी पेपर अच्छा रहा है , प्रश्नों को हल करने में कोई दिक्कत नहीं हुई है। कुछ प्रश्न उलझाउ थे, लेकिन वह भी हल हो गए हैं । - सृष्टी सिंह, पड़रौना हर बार से इस बार का पेपर बेहतर रहा है। आसानी से सभी प्रश्न तय समय के भीतर हल हो गए हैं, कोई खास समस्या नहीं हुई है। - अमृता गुप्ता इस बार का पेपर 2022 के लेवल का था। करेन्ट अफेयर्स के सबसे अधिक प्रश्न थे, लेकिन डीआई के प्रश्नों ने अधिक समय लिया है। - धीरज कुमार पाण्डेय, सिद्धार्थनगर पेपर बहुत अच्छा हुआ है, किसी भी प्रश्न को हल करने में कोई समस्या नहीं हुई है। सभी प्रश्न आसानी से हल हो गए हैं। - अनुराग सिंह, अमेठी