Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsUP Rural Bank Customers Face Withdrawal Issues Due to NPCI Unlinking
एनपीसीआई अनलिंक होने से खाताधारक परेशान, पेंशन भी फंसी

एनपीसीआई अनलिंक होने से खाताधारक परेशान, पेंशन भी फंसी

संक्षेप:

Deoria News - उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के सैकड़ों ग्राहकों के खातों से एनपीसीआई अनलिंक हो गया है, जिससे जमा-निकासी संभव नहीं हो रही है। बैंककर्मियों के अनुसार, खातों में दर्ज विवरण आधार और पैन से मेल नहीं खा रहे हैं। इससे खाताधारकों को काफी परेशानी हो रही है, और उनकी पेंशन भी प्रभावित हो रही है।

Jan 18, 2026 11:17 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share Share
Follow Us on

देवरिया, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के सैकड़ों ग्राहकों के खाते से एनपीसीआई (नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया) अनलिंक हो जाने से जमा निकासी नहीं हो पा रही है। बैंककर्मियों का कहना है कि ग्राहकों के खाते में दर्ज विवरण आधार कार्ड और पैन कार्ड से मेल नहीं खा रहे हैं। इसके चलते यह दिक्कत आ रही है। जिले में उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की 73 शाखाएं संचालित हैं, जिसमें करीब साढ़े सात लाख खाताधारक हैं। बैंक से जुड़े ग्राहक पहले अपने खाते से आसानी से जमा-निकासी कर लेते थे। इधर कुछ दिनों से अधिकतर ग्राहकों के खाते से एनपीसीआई ऑटोमेटिक अनलिंक हो गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इससे जमा निकासी नहीं हो पा रही है। बैंक पहुंचने पर खाताधारकों को इसकी जानकारी हो रही है। उसके बाद बैंक के कर्मचारी खाताधारकों को ग्राहक सेवा केंद्र पर जाकर एनपीसीआई कराने को कह रहे हैं। इससे काफी खाताधारक परेशान हैं। इसके चलते कुछ लोगों की पेंशन भी फंस गई है। खाताधारक कौशल्या देवी, ममता, अखिलेश, मारकंडेय कुमार, संजय कुमार द्विवेदी, रघुनाथ, सहीबून खातून और प्रेम कुमार का कहना है कि काफी दिन पहले हम लोगों ने अपना एनपीसीआई करा लिया था। इधर तीन दिन पहले अचानक एनपीसीआई अनलिंक कर दिया गया है। इसके चलते परेशानी बढ़ गई है।