लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन के मोहन वर्मा अध्यक्ष व रमाकांत यादव चुने गए जिलामंत्री
देवरिया में उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन का चुनाव हुआ। मोहन वर्मा को अध्यक्ष और रमाकांत यादव को जिलामंत्री चुना गया। चुनाव प्रांतीय संरक्षक सुरेंद्र लाल श्रीवास्तव की देखरेख में संपन्न हुआ। मोहन वर्मा को 32 और अजय मिश्रा को 6 वोट मिले। नए पदाधिकारियों का स्वागत फूल-माला से किया गया।

देवरिया, निज संवाददाता। लोक निर्माण विभाग कार्यालय परिसर में उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन का चुनाव शुक्रवार को गहमा-गहमी के बीच संपन्न हुआ। मोहन वर्मा को अध्यक्ष व रमाकांत यादव को जिलामंत्री चुना गया। प्रांतीय संरक्षक सुरेंद्र लाल श्रीवास्तव, क्षेत्रीय अध्यक्ष जलालुद्दीन, क्षेत्रीय महामंत्री प्रभु यादव की देखरेख में चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए मोहन वर्मा व अजय मिश्रा मैदान में थे। मोहन वर्मा को 32 व अजय मिश्र को 6 मत मिला। इस तरह मोहन वर्मा अध्यक्ष चुने गए। वहीं कार्यकारी अध्यक्ष अजीत सिंह को निर्विरोध चुना गया है। इसी तरह वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील यादव, उपाध्यक्ष श्रवण कुमार यादव को निर्विरोध चुना गया।
जिला मंत्री के लिए नागेंद्र प्रसाद व रमाकांत यादव मैदान में थे। यहां नागेंद्र प्रसाद को 17 व रमाकांत यादव को 21 मत मिला। रमाकांत यादव जिलामंत्री चुने गए। वहीं संयुक्त मंत्री संजय कुमार, वित्त मंत्री रणजीत कुमार, संगठन मंत्री संतोष कुमार, ममता सिंह, सम्प्रेक्षक जितेंद्र कुमार गोंड को निर्विरोध चुना गया। इसके बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को फूल-माला पहनाकर कर्मचारियों ने स्वागत किया।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


