कड़ी निगरानी में शुरू हुई मदरसा बोर्ड परीक्षा, 968 ने छोड़ी परीक्षा
Deoria News - उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद की परीक्षा सोमवार से शुरू हुई। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में 1338 छात्रों ने परीक्षा दी, जबकि 968 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। अधिकारियों ने केंद्रों का निरीक्षण किया और नकल विहीन परीक्षा कराने के निर्देश दिए। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे।

देवरिया, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद की परीक्षा सोमवार से कड़ी निगरानी में शुरू हो गई। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में 1338 छात्रों ने परीक्षा दी। वहीं 968 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। अधिकारियों ने केंद्रों का दौरा कर परीक्षा का हाल जाना। सोमवार को मदरसा बोर्ड की परीक्षा का पहला दिन था। परीक्षार्थियों को जांच पड़ताल के बाद कक्षों में भेजा गया। सुबह आठ से ग्यारह बजे की प्रथम पाली में हाई स्कूल (मुंशी-मौलवी) में अरबी फारसी सैद्धांतिक विषय की परीक्षा हुई। हाईस्कूल में 1 हजार 8 सौ 69 के सापेक्ष 9 सौ 69 छात्रों ने परीक्षा दी।
9 सौ परीक्षार्थी अनुपस्थित थे। द्वितीय पॉली में दो से पांच बजे तक इंटर (आलिम) में भी अरबी फारसी विषय की परीक्षा थी। इसमें 4 सौ 37 के सापेक्ष 3 सौ 69 छात्रों ने परीक्षा दी। 68 परीक्षार्थी अनुपस्थित थे। सचल दलों ने जगह-जगह केंद्रों का दौरा किया और परीक्षा की सुचिता परखी। -------------- किस केंद्र पर कितने परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित परीक्षा केंद्र हाईस्कूल में अनुपस्थित परीक्षार्थी इंटर में अनुपस्थित परीक्षार्थी ओकेएम इंटर कॉलेज लार 201 6 सुभाष इंटर कॉलेज भटनी 86 4 अनंत आदर्श इंटर कॉलेज मदनपुर 59 7 जनता इंटर कॉलेज रामपुर कारखाना 214 5 आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज पथरदेवा 219 31 मदरसा अंजुमन इस्लामिया बघौचघाट 121 15 कुल 900 68 --------------- उपनिदेशक ने परीक्षा केंद्रों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिया निर्देश अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के उपनिदेशक विनोद कुमार जायसवाल, वक्फ निरीक्षक मनोज कुमार राय और जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आशुतोष पांडेय ने आधा दर्जन परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। अधिकारी जनता इंटर कॉलेज रामपुर कारखाना, आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज पथरदेवा और मदरसा अंजुमन इ्रस्लामिया बजरहा, बघौचघाट पहुंचे और परीक्षा का जायजा लिया। उपनिदेशक ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को नकल विहीन परीक्षा कराने को निर्देश दिया। परीक्षा का हुआ लाइव टेलीकॉस्ट सभी केंद्रों पर परीक्षा अवधि में सीसीटीवी कैमरे चालू रहे। परीक्षा की गतिविधियों की रिकार्डिंग भी की गई । साथ ही परीक्षा का लाइव टेलीकॉस्ट किया गया। इसके जरिए लखनऊ मुख्यालय और जनपद स्तर पर बनाए गए कंट्रोल रूम में बैठे अधिकारियों और कर्मचारियों ने परीक्षा पर नजर रखी। ------------- मदरसा बोर्ड की परीक्षा सुचारू रूप से सोमवार से शुरू हो गई। सभी केंद्र व्यवस्थापकों को नकल विहीन परीक्षा कराने को निर्देश दिया गया है। परीक्षा पर सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जा रही है। कड़ाई के चलते पहले दिन 969 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। आशुतोष पांडेय, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी देवरिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


