शिक्षकों को प्रगणक बनाए जाने का विरोध, दिया ज्ञापन

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
Follow us on Google News
share

उत्तर प्रदेश जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ ने शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। संघ ने जनगणना ड्यूटी में शिक्षकों को प्रगणक बनाने और कम वेतनमान वाले कर्मचारियों को पर्यवेक्षक नियुक्त करने का विरोध किया। शिक्षकों के लिए उपार्जित अवकाश की भी मांग की गई।

शिक्षकों को प्रगणक बनाए जाने का विरोध, दिया ज्ञापन

देवरिया, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेश जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ ने मंगलवार को शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इसमें जनगणना डयूटी में शिक्षक को प्रगणक और कम वेतनमान के कर्मचारी को पर्यवेक्षक बनाए जाने पर विरोध जताया गया। जिलाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने कहा कि जनगणना डयूटी में अधिकांश अध्यापकों को प्रगणक बना दिया गया है जबकि शिक्षकों से कम वेतमान के कर्मचारी को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। यह न्याय संगत नहीं है। 2011 की जनगणना में अधिकांश शिक्षक पर्यवेक्षक का दायित्व निर्वहन कर चुके हैं। चूंकि ग्रीष्म अवकाश में शिक्षकों द्वारा मकान गणना का कार्य किया जाएगा।

इसके बदले संगठन शिक्षकों के लिए उपार्जित अवकाश की मांग करता है। जिला महामंत्री नंदलाल ने कहा कि जैसे राज्य कर्मचारियों को मानदेय व अर्जित अवकाश दोनों दिया जाता है, उसी तरह बेसिक शिक्षकों को भी यह सुविधा दी जाए। इस दौरान अमरनाथ वर्मा, हृदयानंद भारती, आनन्द श्रीवास्तव, रशीद अहमद, उदय प्रताप सिंह, अशोक कुमार सिंह, अशरफ अली, नरेन्द्र सिंह, कृपा नारायण सिंह व साहब लाल पटेल आदि उपस्थित थे।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।