
छात्र आवंटन सहित परीक्षा केंद्रों की सूची हुई जारी, बनाए गए 174 केन्द्र
Deoria News - उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 2025-26 के लिए परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की है। 174 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है, जिसमें 26 नए विद्यालय जोड़े गए हैं। 115968 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा 18 फरवरी से 26 मार्च तक आयोजित होगी।
देवरिया, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड ) ने छात्र आवंटन सहित परीक्षा केंद्रों की सूची बुधवार की देर रात को जारी कर दी। जारी सूची में 174 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। वहीं प्रस्तावित सूची में 163 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया था, जिसमें 15 केंद्र मानक विहीन पाए जाने पर उन्हें सूची से हटा दिया गया और 26 नए विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इन परीक्षा केंद्रों पर बोर्ड ने 22 दिसंबर तक आपत्ति मांगी है। 30 दिसंबर को बोर्ड द्वारा परिक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। यूपी बोर्ड दसवीं व बारहवीं की परीक्षा 18 फरवरी से 26 मार्च तक आयोजित होनी है।
परीक्षा के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से 30 नवंबर को प्रस्तावित सूची में जिले के 163 विद्यालयों को प्रारंभिक परीक्षा केंद्र बनाया गया था। जिसमें 6 राजकीय, 105 वित्तपोषित एवं 52 वित्तविहीन विद्यालय शामिल थे। इन परीक्षा केंद्रों की सूची जारी करने के साथ ही परिषद द्वारा चार दिसंबर तक परीक्षा केन्द्रों पर आपत्ति मांगी गई थी। जिसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों से 281 आपत्तियां प्राप्त हुई थीं।जिसमें 198 आपत्तियां आनलाईन व 83 आपत्तियां ऑफलाइन शामिल थीं। इन आपत्तियों की जांच कर समिति निस्तारण किया गया, जिसमें 15 परीक्षा केंद्र मानक के अनुरूप नहीं पाए गए। मानक के अनुरूप न पाए जाने वाले परीक्षा केंद्रों को प्रस्तावित सूची से हटा कर नए 26 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया और सूची को बोर्ड को भेज दी गई। जिसके बाद बुधवार की देर रात को बोर्ड द्वारा छात्र आवंटन सहित परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी गई। -------------------------------------- इस वर्ष 115968 विद्यार्थी देंगे परीक्षा वर्ष 2025- 26 में होने वाले बोर्ड परिक्षा में जिले के 1,15,968 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। जिसमें हाईस्कूल में 30,572 छात्र, 26,982 छात्राएं एवं तीन थर्ड जेंडर विद्यार्थी शामिल हैं। वहीं इण्टरमीडिएट में 30,990 छात्र, 27,420 छात्राएं एवं एक थर्ड जेंडर विद्यार्थी शामिल है। --------------------- वर्षवार परीक्षार्थी व परीक्षा केंद्र वर्ष विद्यार्थियों की संख्या परीक्षा केन्द्र 2024 129175 180 2025 126159 179 2026 115968 174

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




