दूसरे चरण में जिले में आयोजित होगी प्रयोगात्मक परीक्षा
Deoria News - यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इण्टरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षा 2 से 9 फरवरी 2026 तक आयोजित होगी। जिले में 1,15,968 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। हाईस्कूल की परीक्षा आंतरिक मूल्यांकन पर और इण्टरमीडिएट की परीक्षा बाहरी परीक्षकों की निगरानी में होगी। सभी विद्यालयों में परीक्षा की तैयारियां चल रही हैं।

देवरिया, निज संवाददाता। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट वर्ष 2026 की प्रयोगात्मक परीक्षा दो फरवरी से नौ फरवरी तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा को लेकर सभी विद्यालयों में तैयारियां तेज कर दी गई है। विद्यालयों में अध्यनरत बोर्ड की परीक्षा देने वाले विद्यार्थी प्रयोगात्मक परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद ओर से घोषित परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार दो चरणो में प्रयोगात्मक परीक्षा का आयोजन किया जाना है, जिसमें पहले चरण की परीक्षा 24 जनवरी से एक फरवरी एवं दूसरे चरण की परीक्षा दो फरवरी से नौ फरवरी तक होना है। ऐसे में जिले में दूसरे चरण में प्रयोगात्मक परीक्षा आयोजित होनी है।
जिसमें हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट के 1,15,968 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। इनमें हाईस्कूल के 30,572 छात्र, 26,982 छात्राएं एवं तीन थर्ड जेंडर, जबकि इण्टरमीडिएट के 30,990 छात्र, 27,420 छात्राएं एवं एक थर्ड जेंडर विद्यार्थी शामिल होंगे। बोर्ड के निर्देश के अनुसार हाइस्कूल की प्रयोगात्मक परीक्षा आंतरिक मूल्यांकर के आधार पर कराई जाएगी। जबकि इण्टरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षा बाहरी परीक्षकों की निगरानी में आयोजित होगी। परीक्षा को लेकर सभी विद्यालयों में तैयारी की जा रही है, परीक्षा के लिए संबंधित विषयों के अध्यापक विद्यार्थियों को परीक्षा के टिप्स देने के साथ ही बच्चों को मन स्थिर का पढ़ाई करने की सलाह दे रहे हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




