यूपी बोर्ड की परीक्षा संपंन, अंतिम दिन 169 अनुपस्थित
Deoria News - देवरिया में यूपी बोर्ड की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। अंतिम दिन 2434 में से 2265 छात्रों ने परीक्षा दी, जबकि 169 अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्रों पर 174 केंद्र बनाए गए थे और अधिकारियों ने निगरानी रखी। छात्रों की जांच-पड़ताल के बाद उन्हें कक्षों में भेजा गया।
देवरिया। गुरुवार को शांतिपूर्ण ढंग से माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की परीक्षा संपंन हो गई। अंतिम दिन 2 हजार 4 सौ 34 के सापेक्ष 2 हजार 2 सौ 65 छात्रों ने परीक्षा दी। 169 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। अधिकारियों ने केंद्रों का दौरा कर परीक्षा का हाल जाना। यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए पूरे जिले में 174 केंद्र बनाए गए थे। 18 फरवरी से परीक्षा शुरू हुई थी। गुरुवार को परीक्षा का अंतिम दिन था। सुबह छात्रों के परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने पर विधिवत जांच पड़ताल के बाद उन्हें कक्षों में भेजा गया। प्रथम पॉली सुबह 8.30 बजे से 11.30 तक हाईस्कूल में कृषि और इंटरमीडिएट में कंप्यूटर विषय की परीक्षा हुई।
हाईस्कूल में 606 के सापेक्ष 5 सौ 88 छात्रों ने परीक्षा दी। 18 परीक्षार्थी अनुपस्थित थे। इंटरमीडिएट में 55 के सापेक्ष 50 छात्रों ने परीक्षा दी जबकि 5 ने परीक्षा छोड़ दी।दूसरी पाली में इंटरमीडिएट में संस्कृत विषय की परीक्षा हुई जिसमें 1 हजार 7 सौ 73 के सापेक्ष 1 हजार छ: सौ 27 छात्र परीक्षा में शामिल हुए 146 अनुपस्थित थे। सचल दलों ने जगह-जगह केंद्रों का दौरा किया और परीक्षा की सुचिता परखी। सीसीटीवी कैमरों की मदद से परीक्षा पर नजर रखी गई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


