बोर्ड परीक्षा : प्रवेश पत्र भेजने हुआ शुरू, दूसरे दिन 70 विद्यालयों पर भेजे गए प्रवेश पत्र
देवरिया में यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी तेजी से की जा रही है। 70 विद्यालयों के छात्रों के प्रवेश पत्र वितरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। परीक्षा 18 फरवरी से 26 मार्च के बीच होगी, जिसमें 174 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। संस्कृत की बोर्ड परीक्षा 19 फरवरी से शुरू होगी।

देवरिया, निज संवाददाता। यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी तेजी के साथ की जा रही है। परीक्षा केन्द्रों पर व्यवस्थाओं को चाक चौबंद करने के साथ ही अब विद्यालयों पर प्रवेश पत्र भेजा जाना शुरू कर दिया गया है। प्रवेश पत्र वितरण के दूसरे दिन 70 विद्यालयों के छात्रों का प्रवेश पत्र संबंधित विद्यालयों पर भेजवाया गया। वहीं पहले दिन 20 विद्यालयों पर प्रवेश पत्र भेजे गए थे। यह प्रवेश पत्र विद्यालयों द्वारा प्रयोगात्मक परीक्षा सम्पन्न होने के बाद छात्र- छात्राओं को दिए जाएंगे। बोर्ड की हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट वर्ष 2026 की परीक्षा 18 फरवरी से 26 मार्च तक आयोजित होनी हैं।
परीक्षा के लिए जिले में 174 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। जिसमें इस वर्ष हाईस्कूल में 30,572 छात्र, 26,982 छात्राएं एवं तीन थर्ड जेंडर विद्यार्थी तथा इण्टरमीडिएट में 30,990 छात्र, 27,420 छात्राएं एवं एक थर्ड जेंडर विद्यार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय एवं संबंधित परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा की तैयारी तेजी के साथ की जा रही है। केन्द्रों कैमरे लगाए जाने के साथ ही कंट्रोल रूम स्थापित किए जा चुके हैं। वहीं परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट व केन्द्र व्यवस्थापक नामित किए जा चुके हैं। अब पिछले दो दिनों से परीक्षा में प्रवेश के लिए संबंधित विद्यालयों पर विद्यार्थियों का प्रवेश पत्र भेजवाया जा रहा है। प्रवेश पत्र शहर के कस्तूरबा राजकीय बालिका इण्टर कालेज में रखा गया है, जहां से संबंधित विद्यालय के कर्मचारी व बाबू पहुंचकर अपने विद्यालयों के छात्र- छात्राओं का प्रवेश पत्र लेकर जा रहे हैं। प्रवेश पत्र वितरण के पहले दिन गुरूवार को 20 विद्यालय एवं दूसरे दिन शुक्रवार को 70 विद्यालयों के संबंधित, छात्र- छात्राओं का प्रवेश पत्र लेकर गए। ------------------------------- परीक्षा को 3 हजार से अधिक कक्ष निरीक्षकों की लगाई जाएगी ड्यूटी परीक्षा को कड़ी निगरानी के बीच सकुशल व शांतिपूर्ण तरिके से कराए जाने के लिए कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की जानी है। विभागीय लोगों की मानें तो इस वर्ष परीक्षा कराए जाने के लिए 3 हजार से अधिक कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई जानी है। जिन शिक्षकों की ड्यूटी लगनी है, उनकी सूची लगभग तैयार कर ली गई है। ------------------------- 19 फरवरी से शुरू होगी संस्कृत की बोर्ड परीक्षा देवरिया। संस्कृत बोर्ड की परीक्षा इस वर्ष सात केन्द्रों पर आयोजित की जाएगी। जिसमें 1519 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा को लेकर शासन ने समय सारणी जारी कर दिया है। संस्कृत बोर्ड की परीक्षा 19 फरवरी से 28 फरवरी तक आयोजित की जाएगी। जिले के 37 संस्कृत विद्यालयों के 1519 छात्रों ने आवेदन किया है। इन छात्रों के बोर्ड परीक्षा के लिए सात परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। जिसमें श्री बैकुण्ठनाथ पहवारी संस्कृत महाविद्यालय बैकुण्ठपुर, विद्याधर्म संजीवन संस्कृत महाविद्यालय, श्रीप्रकाश संस्कृत महाविद्यालय सिरसिया बसन्तपुर, श्री देववाणी प्रचारक जनता संस्कृत महाविद्यालय बड़हरी, श्री सत्यनारायण आदर्श संस्कृत महाविद्यालय बरारी बैतालपुर, स्वामी देवानन्द संस्कृत महाविद्यालय मठलार एवं सदानन्द संस्कृत मा. वि. विलासपुर शामिल हैं।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


