एमएलसी ने सीएचसी में अल्ट्रासाउंड मशीन लगाने को लिखा पत्र

Feb 11, 2026 09:28 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share

Deoria News - गौरीबाजार सीएचसी पर अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे मशीन लगाने के लिए विधान परिषद सदस्य डा. रतनपाल सिंह ने प्रमुख सचिव को पत्र लिखा है। उन्होंने बताया कि मरीजों को मशीनों की कमी के कारण कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे गरीब लोगों को महंगे निजी पैथालोजी का सहारा लेना पड़ता है।

एमएलसी ने सीएचसी में अल्ट्रासाउंड मशीन लगाने को लिखा पत्र

गौरीबाजार(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। गौरीबाजार सीएचसी पर अल्ट्रासाउंड व एक्स-रे मशीन लगाने को विधान परिषद सदस्य ने प्रमुख सचिव को पत्र लिखा है। प्रमुख सचिव, विधान सभा को मंगलवार को लिखे पत्र में विधान परिषद सदस्य डा. रतनपाल सिंह, डा. जय पाल सिंह 'व्यस्त' ने बताया है कि गौरीबाजार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जनपद का प्रथम आकांक्षात्मक स्वास्थ्य केन्द्र है एंव प्रदेश का दूसरा डिजिटल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र है। लेकिन वर्तमान में यहां पर मरीजों की सबसे बड़ी समस्या अल्ट्रासाउंड व एक्स-रे मशीन न होने के कारण होती है। मरीजों को अत्यंत कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, जिसके कारण गरीब व असहाय लोगों को अधिक धनराशि देकर प्राईवेट पैथालोजी का सहारा लेना पड़ता।

जिससे आम जनमानस को आए दिन समस्या का सामना करना पड़ता है। गरीब जनता का अत्याधिक आर्थिक नुकसान होता है। ऐसे में गौरी बाजार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर अल्ट्रासाउंड एंव एक्सरे मशीन लगाया जाना जनहित में अत्यंत आवश्यक है। इस तरह की समस्याओं को लेकर उन्होंने प्रमुख सचिव, विधान परिषद से सदन में चर्चा करने की मांग किया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।