Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsTwo Sisters Missing in Deoria Police Launch Abduction Investigation
स्कूल गई नाबालिग बहनें लापता, अपहरण का केस

स्कूल गई नाबालिग बहनें लापता, अपहरण का केस

संक्षेप: Deoria News - देवरिया जिले के तरकुलवा थाना क्षेत्र के बंजरिया गांव में दो सगी बहनें, फलक (13) और महक (11), स्कूल से वापस नहीं लौटीं। उनके परिवार ने पुलिस में अपहरण की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज...

Sat, 25 Oct 2025 11:43 AMNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share Share
Follow Us on

तरकुलवा(देवरिया) हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले के तरकुलवा थाना क्षेत्र के बंजरिया गांव के पोखरभिंडा टोला की रहने वाली दो सगी बहनों के स्कूल से वापस न होने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पुलिस अपहरण का केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। सीसी फुटेज खंगाल पुलिस नाबालिग बहनों की बरामदगी में जुटी हुई है। तरकुलवा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बंजरिया के पोखारभिंडा टोला निवासी सदारत अली की बेटियां फलक (13) व महक (11) बंजरिया के एक निजी विद्यालय में पढ़ती हैं। शुक्रवार की सुबह दोनों स्कूल वैन से स्कूल के लिए निकली, लेकिन शाम को वह घर नहीं लौटी।

शाम को परिजन जब वह नहीं लौंटी तो परेशान हो गए। इसके बाद विद्यालय प्रबंधन को इसके लिए फोन किया तो बताया गया कि दोनों को स्कूल वैन से घर के लिए भेज दिया गया है। इसके बाद परिजन तलाश करने लगे, लेकिन दोनों बहनों का कहीं पता नहीं चल सका। मां रुबीना खातून की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध अपहरण का केस दर्ज किया है। थानाध्यक्ष मृत्युंजय राय ने बताया कि दोनों छात्राओं के गायब होने के मामले में अपहरण का केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही दोनों बहनों को बरामद कर लिया जाएगा।