मृतक मजदूर के परिजनों से मिले किसान नेता

Apr 06, 2026 09:47 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share

Deoria News - देवरिया में आशीष गुप्ता के मकान के काम के दौरान दीवार गिरने से दो मजदूरों की मृत्यु हो गई और कई घायल हो गए। मृतक गोविंद प्रसाद के माता-पिता अपाहिज हैं। मजदूर संगठनों ने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपने का फैसला किया।

मृतक मजदूर के परिजनों से मिले किसान नेता

देवरिया, निज संवाददाता। नगर पालिका रोड पर आशीष गुप्ता के मकान का कार्य करने के दौरान शुक्रवार को दिन में 11 बजे दीवार गिरने से दो मजदूरों की मृत्यु हो गई थी और कई मजदूर घायल हो गए। इसमें मृतक गोविंद प्रसाद पुत्र रामजीत प्रसाद निवासी वार्ड नंबर 5 जेठहसि बरियारपुर थाना बरियारपुर का निवासी था। जिसके माता- पिता अपाहिज है। पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा व न्याय दिलाने को मजदूर व किसान संगठनों के साथी उनके घर गए। परिवार वालों ने बताया कि इस घटना के 15 दिन पहले भी एक दीवार गिरी थी, जिसकी शिकायत मजदूरों ने मकान मालिक, इंजीनियर, ठेकेदार से की थी, लेकिन उन्होंने मजदूरों से कहा कि काम करो,कुछ होता है तो सारी जिम्मेवारी उनकी होगी।

उक्त लोगों की घोर लापरवाही से यह घटना घटी है। इस घटना को लेकर कल किसान मजदूर संगठन के साथी जिलाधिकारी देवरिया को ज्ञापन सौंपेंगे। इसमें आनन्द प्रकाश चौरसिया एडवोकेट, बृजेंद्र मणि त्रिपाठी अध्यक्ष चीनी मिल चलाओ संघर्ष समिति, विकास दुबे,साहेबुद्दीन एडवोकेट, गौतम यादव एडवोकेट, अनिल कुमार भाई, सुदर्शन,रामनरेश प्रसाद, रामलाल प्रसाद, नागेंद्र कुमार,रामहरि प्रसाद, विनय गौतम आदि उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।