दो सहेली गायब, एक युवक को पुलिस ने उठाया

दो सहेली गायब, एक युवक को पुलिस ने उठाया

संक्षेप:

Deoria News - लार थाना क्षेत्र की दो सहेलियां रविवार से गायब हैं। एक युवक को संदिग्ध मानते हुए पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। परिजनों ने पुलिस को शिकायत की है, और पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही लड़कियों को बरामद कर लिया जाएगा। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।

Dec 09, 2025 10:57 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share

लार(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। थाना क्षेत्र की रहने वाली दो सहेलियां रविवार से गायब हैं। इस मामले में संदिग्ध माने जा रहे युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। देर शाम तक पुलिस हिरासत में लिए गए युवक से पूछताछ कर रही थी। पुलिस जल्द ही लड़कियों को बरामद कर लेने का दावा कर रही है। लार थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला का आरोप है कि उसकी बेटी को दूसरे गांव की लड़की ने रविवार को बुलाया। मेरी बेटी का उसके घर आना जाना था। रविवार से जब से बेटी घर से गई है, तभी से वह लापता है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पूछताछ करने के लिए उसके सहेली के पास हम लोग गए तो वहां पता चला कि दोनों लड़कियां गायब हैं। तलाश करने के बाद भी पता नहीं चल सका। इस मामले में परिजनों ने पुलिस से शिकायत की है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने संदिग्ध बताए जा रहे युवक को हिरासत में ले लिया है। परिजन अनहोनी की आशंका जता रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक लार संतोष कुमार ने बताया कि दो सहेली गायब हैं। उनकी बरामदगी के लिए प्रयास किया जा रहा है। एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही लड़कियों को बरामद कर लिया जाएगा।