गैस एजेंसी मैनेजर पर हमले में सात नामजद समेत 22 पर केस
Deoria News - सलेमपुर में अमन एचपी गैस एजेंसी के मैनेजर लक्ष्मण यादव पर जानलेवा हमला हुआ। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया और सात नामजद समेत 22 के खिलाफ मामला दर्ज किया है। लक्ष्मण यादव गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। हमलावर फरार हो गए।

सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। उपनगर के सोनबरसा चौराहे के पास गैस अमन एचपी गैस एजेंसी के मैनेजर पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने दो युवकों का गुरुवार को चालान कर दिया। इस मामले में सात नामजद समेत 22 के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।उपनगर के पिपरा मोहन वार्ड निवासी लक्ष्मण यादव (35) पुत्र राजबंशी यादव अमन एचपी गैस एजेंसी में मैनेजर हैं, मंगलवार देर रात ड्यूटी से घर लौट रहे थे। वे अभी सोनबरसा मोड़ के पास पहुंचे थे कि बदमाशों ने हाथ देकर उनकी बाइक रुकवाई और लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
शोर सुनकर पहुंचे लोगों को देख हमलावर फरार हो गए। घायल लक्ष्मण को पहले सीएचसी सलेमपुर ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मामले में घायल के भाई रामबेलाश यादव पुत्र राजबंशी की तहरीर पर पुलिस ने विशाल यादव, आदित्य, सोनू अंसारी, समर, ध्रुव श्रीवास्तव, ऋषभ मद्देशिया व राहुल पंडित को नामजद करते हुए 15 अज्ञात के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


