Deoria News: तुलसी जयन्ती पर साहित्य प्रतियोगिता आयोजित
Deoria News: देवरिया में तुलसी जयंती के अवसर पर एक साहित्य प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने भाग लिया और निबंध, भाषण तथा सुपठन में पुरस्कार जीते। प्रमुख पुरस्कार विजेताओं में वर्षा द्विवेदी और स्तुति मिश्रा शामिल हैं। यह आयोजन डा. अनिल कुमार त्रिपाठी के संरक्षण में हुआ।

Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। नागरी प्रचारिणी सभागार में सोमवार को तुलसी जयंती के अवसर पर तुलसी साहित्य प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कालेज, देवरिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सरस्वती वरिष्ठ विद्या मंदिर, नेशनल पब्लिक स्कूल सौंदा, आरबीटी विद्यालय, सेवा समिति बनवारीलाल इंटर कॉलेज, कस्तूरबा राजकीय बालिका इंटर कालेज, नेशनल पब्लिक स्कूल चांदपार भटनी, सनबीम स्कूल, गुरुकुल मिशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। निबंध प्रतियोगिता में वर्षा द्विवेदी देवरिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल एवं अश्विन सिंह नेशनल पब्लिक स्कूल सोन्दा को प्रथम, पलक मिश्रा सनबीम स्कूल सोन्दा एवं आकांक्षा पाण्डेय गुरुकुल मिशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल को द्वितीय तथा अंकित मौर्य देवरिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल एवं आंचल सनबीम स्कूल सोन्दा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
सांत्वना पुरस्कार किरन यादव नेशनल पब्लिक स्कूल सोन्दा, अंजलि कुशवाहा आरबीटी विद्यालय, श्रेया सिंह, कस्तूरबा राजकीय बालिका इंटर कालेज, अनामिका, प्रगति यादव गुरुकुल मिशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अंकित प्रजापति राजकीय इंटर कालेज, कशिश गौतम राजकीय इंटर कॉलेज को प्राप्त हुआ। भाषण प्रतियोगिता में स्तुति मिश्रा गुरुकुल मिशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल को प्रथम, श्रेया सिंह नेशनल पब्लिक स्कूल सोन्दा को द्वितीय, अनन्या त्रिपाठी नेशनल पब्लिक स्कूल चांदपार भटनी को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। सांत्वना पुरस्कार प्रांशु मिश्रा, सरस्वती वरिष्ठ विद्या मंदिर, मांगलिक मिश्रा गुरुकुल मिशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, आराध्या पाठक आरबीटी विद्यालय, अंशिका मणि त्रिपाठी राजकीय इंटर कालेज देवरिया को प्राप्त हुआ।कनिष्ठ वर्ग के सुपठन प्रतियोगिता में हरिओम जायसवाल सरस्वती वरिष्ठ विद्या मंदिर को प्रथम, आर्या सिंह सनबीम स्कूल सोन्दा को द्वितीय, आयुष मिश्र सरस्वती वरिष्ठ विद्या मंदिर को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। सांत्वना पुरस्कार मान्या मिश्रा एवं रत्नवी श्री भारद्वाज नेशनल पब्लिक स्कूल सोदा को संयुक्त रुप में एवं प्रीति यादव, विदिता मिश्रा एवं गुरुकुल मिशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल एवं जान्ह्वी मिश्रा गुरुकुल मिशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल को भी संयुक्त रुप में प्राप्त हुआ। आयोजन सभा के मंत्री डा. अनिल कुमार त्रिपाठी के देखरेख में हुआ। निर्णायक मंडल की भूमिका में डॉ. शकुंतला दीक्षित, डॉ. सुधांशु शुक्ल, डॉ. राजेश मिश्र, डॉ. रजनी श्रीवास्तवा व आभा मिश्रा रहीं। संचालन डॉ. अभय द्विवेदी ने किया। इस दौरान डॉ. दिवाकर प्रसाद तिवारी, रवीन्द्र नाथ तिवारी, इन्द्र कुमार दीक्षित, दिनेश कुमार तिवारी, कौशल कुमार मिश्र मौजूद रहे।


