ट्रक की टक्कर से खाद्य सुरक्षा अधिकारी की कार क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे
Deoria News - सलेमपुर में एक ट्रक ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीराम यादव की कार को पीछे से टक्कर मार दी। घटना गुरुवार को हुई जब वे डालडा के सैंपल को जिला मुख्यालय ले जा रहे थे। टक्कर से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन श्रीराम यादव सुरक्षित बच गए। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लिया है।

सलेमपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम सलेमपुर-देवरिया मार्ग पर गुरुवार को साढ़े चार बजे करीब एक ट्रक ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी की कार में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में अधिकारी बाल-बाल बच गए, जबकि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।खाद्य सुरक्षा अधिकारी सलेमपुर श्रीराम यादव गुरुवार को उपनगर में सर्विलांस के दौरान लिए गए डालडा के सैंपल को जिला मुख्यालय ले जाने के लिए अपनी कार स्वयं चला कर जा रहे थे। वह जैसे ही सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के बिगही गांव के समीप पहुंचे, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का पिछला हिस्सा सहित दोनों किनारे पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
हालांकि, गनीमत रही कि हादसे में श्रीराम यादव को कोई गंभीर चोट नहीं आई और वे सुरक्षित बच गए।घटना के बाद मौके पर आसपास के लोग जुट गए और ट्रक को रोककर इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक समेत वाहन को कब्जे में लेकर कोतवाली पहुंचा दिया। इस मामले में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीराम यादव ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाली के प्रभारी दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी सलेमपुर श्रीराम यादव अपने कार से देवरिया जा रहे थे। पीछे से एक ट्रक ने टक्कर मार दिया। वे बाल-बाल बच गए। ट्रक व कार कब्जे में है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


