Deoria News: नगर पंचायत गेट के सामने ट्रक की ठोकर से एक व्यक्ति की मौत

हिन्दुस्तान, देवरिया
Follow us on Google News
share

Deoria News: देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र में नगर पंचायत गेट के सामने एक ट्रक की ठोकर से रमेश सोनकर (48) की मौत हो गई। वह अपने रिश्तेदार के घर आए थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और चालक को गिरफ्तार कर लिया। हादसे की कोई तहरीर अभी तक नहीं मिली है।

Deoria News: नगर पंचायत गेट के सामने ट्रक की ठोकर से एक व्यक्ति की मौत

Deoria News: लार (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र के कस्बा वार्ड में नगर पंचायत गेट के सामने ट्रक की ठोकर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पीआरबी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देवरिया भेज दिया। रमेश सोनकर (48) पुत्र नरेश सोनकर निवासी मदरहा थाना गोला जनपद गोरखपुर लार के वैसकरनी वार्ड में अपने रिश्तेदार काशी सोनकर के घर आए थे। शनिवार की देर रात नगर पंचायत गेट के सामने एक ट्रक ने उन्हें ठोकर मार दिया। जिससे मौके पर ही रमेश सोनकर की मृत्यु हो गई। पीआरबी की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देवरिया भेज दिया।

इसके साथ ही मौके से ट्रक चालक को ट्रक के साथ पकड़ कर थाने लेकर चली गई।उक्त संबंध में प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत की सूचना मिली थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देवरिया भेज दिया है। इस हादसे की अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई होगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsDeoria News: नगर पंचायत गेट के सामने ट्रक की ठोकर से एक व्यक्ति की मौत