Tributes Paid to Former MLA Shrinivas Mani Tripathi on 26th Death Anniversary पुण्यतिथि पर याद किए गए गौरीबाजार के पूर्व विधायक श्री बाबू, Deoria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsTributes Paid to Former MLA Shrinivas Mani Tripathi on 26th Death Anniversary

पुण्यतिथि पर याद किए गए गौरीबाजार के पूर्व विधायक श्री बाबू

Deoria News - देवरिया, निज संवाददाता। गौरीबाजार में शनिवार को पूर्व विधायक स्व. श्रीनिवास मणि त्रिपाठी श्री

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरियाSun, 17 Aug 2025 04:24 AM
share Share
Follow Us on
पुण्यतिथि पर याद किए गए गौरीबाजार के पूर्व विधायक श्री बाबू

देवरिया, निज संवाददाता। गौरीबाजार में शनिवार को पूर्व विधायक स्व. श्रीनिवास मणि त्रिपाठी श्री बाबू की 26 वीं पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया गया। इस दौरान अतिथियों ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते उन्हें नमन किया। मुख्य अतिथि कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई व पूर्व विधायक श्री बाबू को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि श्री बाबू राजनीतिक और सामाजिक सरोकारों के महान पुरोधा थे तथा पक्ष के पहाड़ थे। भारतीय जनता पार्टी के सिपाही के रूप उन्होंने जिले का प्रतिनिधित्व किया और मुझे भी उनके साथ काम करने का सुनहरा अवसर प्राप्त हुआ था।

सदर सांसद शशांक मणि ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के दो महापुरुषों की पुण्यतिथि आज हम एक साथ मनाने के लिए एकत्र हुए हैं जिसमें से एक ने पूरे राष्ट्र को एकसूत्र में पिरोने का कार्य किया तो दूसरे ने पूरे जनपद में राजनीतिक और सामाजिक समरसता को एक नई दिशा दी। जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं के मान सम्मान की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने वाले श्री बाबू जनपद की शान थे। सदर विधायक डा. शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि श्रीबाबू एक आदर्श विधायक थे जिन्होंने पार्टी संगठन को संगठित करने का कार्य किया। संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता गिरिजेश मणि त्रिपाठी ने किया। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता टीपी शुक्ला, पूर्व विधायक गंगा सिंह कुशवाहा, कुशीनगर के जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, प्रमोद शाही, श्रीनिवास मणि त्रिपाठी, राजेश कुमार मिश्रा, गंगा सिंह कुशवाहा, नीरज शाही, अरुण कुमार सिंह, जिला मंत्री डा. हेमंत मिश्रा, पवन कुमार मिश्रा, संजय तिवारी, राधेश्याम शुक्ला, बलराम उपाध्याय, मारकंडे शाही, मारकंडे तिवारी, सज्जन मणि त्रिपाठी, कृष्ण नाथ राय, रमेश तिवारी, रामाशीष प्रसाद, अखिलेश त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष आदित्य सिंह, रमेश वर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रदीप मद्धेशिया, सरिता पासवान, ब्लाक प्रमुख प्रभाकर राय, डब्लू मणि त्रिपाठी, निर्मला गौतम, अजय दुबे वत्स, दुर्गेश नाथ त्रिपाठी, सचिंद्र शाही दीपू, नवीन तिवारी, विपिन यादव आदि उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।