विभिन्न दलों के लोगों ने दी पूर्व विधायक कमलेश शुक्ल को श्रद्धांजलि
Deoria News - रामपुर कारखाना के पूर्व विधायक कमलेश शुक्ल को विभिन्न दलों ने श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में उनके व्यक्तित्व और कार्यों पर चर्चा की गई। भाजपा, सपा, बसपा और कांग्रेस के नेताओं ने उनकी जनसेवा और व्यवहार कुशलता की सराहना की। शुक्ल 2017 से 2022 तक विधायक रहे और उनके निधन को अपूरणीय क्षति माना गया।

देवरिया, निज संवाददाता। रामपुर कारखाना के पूर्व विधायक कमलेश शुक्ल को विभिन्न दलों ने श्रद्धांजलि दी। शहर के एक लान में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व व कार्यो पर प्रकाश डाला। श्रद्धांजलि सभा में भाजपा के साथ ही सपा, बसपा व कांग्रेस के नेताओं ने भाग लिया तथा उनकी व्यवहार कुशलता व जनपक्षधरना की चर्चा की। गौरतलब है कि स्व शुक्ल 2017 से 2022 तक रामपुर कारखाना के विधायक रहे। श्रद्धांजलि सभा में सदर सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने कहा कि स्व शुक्ल ने हमेशा सच्चाई का साथ दिया तथा दलीय सीमा से ऊपर उठकर लोगों की मदद की।
पूर्व सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि कमलेश शुक्ल ने हमेशा गरीबों व जरूरतमंद लोगों की मदद की तथा पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप में कार्य किया। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा कि दल व जनता के प्रति उनका समर्पण हमेशा याद किया जाएगा। रामपुर कारखाना के विधायक सुरेन्द्र चौरसिया ने कहा कि क्षेत्र के विकास के प्रति वह हमेशा प्रतिबद्ध रहे। उनके न रहने से हम लोगों को अपूरणीय क्षति हुई है। उनके बड़े पुत्र डॉ संजीव शुक्ल, राजीव शुक्ल व अनूप शुक्ल ने परिवार के सदस्यों के साथ आभार व्यक्त किया। श्रद्धांजलि सभा में जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चन्द तिवारी, पूर्व विधायक डॉ सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, गोरखपुर के भाजपा नेता भानू प्रकाश मिश्र, नगरपालिका अध्यक्ष अलका सिंह, अजय शाही, छट्ठेलाल निगम, डॉ अजय मणि त्रिपाठी, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष सुयश मणि त्रिपाठी, धर्मेन्द्र सिंह, मुकुन्द भाष्कर मणि, नागेन्द्र शुक्ल, विनोद जायसवाल, सपा नेता चन्द्रभूषण सिंह यादव, परवेज आलम, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष धनन्जय राव, अजय शाही, मारकण्डेय प्रसाद तिवारी, कृष्णानंद राय, अर्चना पाण्डेय, जयनाथ कुशवाहा, गिरिजेश मणि, विजय राय, सज्जन मणि, अवधेश सिंह, रामेश्वर पाण्डेय, अजय कुमार दूबे, राधेश्याम शुक्ल, सचिन्द्र शाही, आनन्द सागर तिवारी, सौरभ श्रीवास्तव, सच्चिदा सिंह राना, भानू प्रताप सिंह चंचल, सनत कुमार पाण्डेय डब्बू, अनिल मिश्र, देव शुक्ल, मानस राज पाण्डेय, बृजेश पाण्डेय आदि मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




