Deoria News: पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह
Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को

Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को औरा-चौरी स्थित पार्टी कार्यालय पर पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कल्याण सिंह की पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया।
पूर्व मुख्यमंत्री का जीवन
जिला उपाध्यक्ष अरविंद पांडेय बबुना ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व. सिंह का पूरा जीवन राष्ट्र, समाज और संगठन की सेवा के लिए समर्पित रहा। उन्होंने संगठन को मजबूत करने के साथ ही प्रदेश के विकास और सुशासन के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। कार्यक्रम के दौरान अजीत सिंह, जितेन्द्र सिंह, जिला मंत्री गोविन्द चौरसिया, रंजना देवी भारती, कार्यालय मंत्री मार्कण्डेय गिरी, विजय पण्डित, राहुल कुमार, मण्डल अध्यक्ष बैतालपुर राजेश निषाद, रमेश वर्मा, सुधीर मद्धेशिया, शैलेन्द्र सिंह आजाद, रविशंकर नाथ त्रिपाठी, अमित सिंह, दुर्गेश सिंह,शिवम् गुप्ता,नीलरतन जायसवाल, पुरुषोत्तम गौतम, रिपुसूदन मणि, अभिषेक मिश्रा, सुधांशु रंजन मिश्र, जयदीप मणि त्रिपाठी, कर्मवीर सिंह सोलंकी, विपिन यादव, विजय सिंह पटेल, आशुतोष मिश्रा, रोहित राय, बबिता पासवान आदि उपस्थित रहे।
किसान मोर्चा की श्रद्धांजलि
भाजपा किसान मोर्चा देवरिया नगर मण्डल द्वारा शुक्रवार को चकियवा चौराहा स्थित कार्यालय पर पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि-माल्यार्पण कर उनको नमन किया, तथा उनके कृत्यों को याद किया। इस दौरान किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र, मण्डल प्रभारी बैतालपुर सत्येन्द्र मणि त्रिपाठी नगर अध्यक्ष अरुण मिश्र, विजेंद्र चौहान, डॉ. विनोद पांडेय, वीरेंद्र पाठक, गोविन्द कुशवाहा, विजय कुशवाहा, सोनू आदि उपस्थित रहे।


