Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsTribute to Swami Chandrashekhar Giri Maharaj on 44th Death Anniversary at Laar College
स्वामी चंद्रशेखर गिरि ने शिक्षा के माध्यम से समाज को दी दिशा : अभयानंद

स्वामी चंद्रशेखर गिरि ने शिक्षा के माध्यम से समाज को दी दिशा : अभयानंद

संक्षेप:

Deoria News - स्वामी देवानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय मठ लार में स्वामी चंद्रशेखर गिरि महाराज की 44वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर शिक्षकों और गणमान्य व्यक्तियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। प्रबंधक स्वामी अभयानंद गिरि ने उनके शिक्षा के प्रति योगदान की सराहना की।

Jan 01, 2026 08:55 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share Share
Follow Us on

लार (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम स्वामी देवानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय मठ लार में बुधवार को कॉलेज के संस्थापक स्वामी चंद्रशेखर गिरि महाराज की 44वीं पुण्यतिथि मनाई गई। महाविद्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षकों, कर्मचारियों और गणमान्य लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्थान के प्रबंधक व देवाश्रम मठ लार के पीठाधीश्वर महंत स्वामी अभयानंद गिरि ने कहा कि स्वामी चंद्रशेखर गिरि महाराज ने शिक्षा के माध्यम से समाज को दिशा देने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि संस्थान की प्रगति सभी के सामूहिक प्रयास का परिणाम है और भविष्य में भी इसी तरह कार्य कर ऋषि-मुनियों के सपनों को साकार करना होगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

प्राचार्य बीएन सिंह ने कहा कि एक समय संस्थान में शिक्षकों का अभाव था, लेकिन अब सभी विषयों के योग्य शिक्षक उपलब्ध हैं। उन्होंने स्वामी चंद्रशेखर गिरि महाराज को परोपकारी बताते हुए कहा कि वे संस्थान के साथ-साथ आसपास के गरीब और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहते थे। कार्यक्रम में कॉलेज के प्रवक्ता देवेंद्र ने काव्यात्मक श्रद्धांजलि अर्पित कर स्वामी जी के ज्ञान, त्याग और शिक्षा के प्रति समर्पण को भावपूर्ण शब्दों में प्रस्तुत किया। इस अवसर प्रवक्ता प्रमोद सिंह कुशवाहा,डॉ देवेंद्र, प्रधानाचार्य शत्रुघ्न तिवारी,डॉ.अरविंद मणि त्रिपाठी, फिरोज लारी,अजय उपाध्याय सहित संस्थान के सभी शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे।