Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsTribute to Literary Icons Vinod Kumar Shukla and Pandit Jwala Prasad Pandey Unal
साहित्यकार विनोद शुक्ल व पं. ज्वाला प्रसाद को दी श्रद्धांजलि

साहित्यकार विनोद शुक्ल व पं. ज्वाला प्रसाद को दी श्रद्धांजलि

संक्षेप:

Deoria News - देवरिया में नागरी प्रचारिणी सभा ने लेखक विनोद कुमार शुक्ल और 108 वर्षीय पं. ज्वाला प्रसाद पाण्डेय अनल के निधन पर शोकसभा आयोजित की। वक्ताओं ने उनकी साहित्यिक उपलब्धियों की सराहना की और दोनों साहित्यकारों को श्रद्धांजलि दी। सभा ने उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

Dec 25, 2025 09:57 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share Share
Follow Us on

देवरिया, निज संवाददाता नागरी प्रचारिणी सभा के तत्वावधान में शोकसभा आयोजित की गई है। इसमें लेखक, कवि, साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल एवं बरहज क्षेत्र के ग्राम भड़सरा निवासी साहित्यकार 108 वर्षीय पं. ज्वाला प्रसाद पाण्डेय अनल के निधन पर शोक व्यक्त किया गया और श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने कहा ज्वाला प्रसाद पाण्डेय अनल कवि, साहित्यकार, अध्यापक और ज्योतिषी के रूप में विख्यात रहे। नागरी प्रचारिणी सभा की कार्य समिति ने तीन वर्ष पूर्व उनके घर जाकर उन्हें नागरी शतायु सम्मान से अलंकृत किया था। उनके निधन से नागरी प्रचारिणी सभा परिवार आहत और दुखी है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वे उन्हें अपने चरण में स्थान दें तथा उनके परिजनों को यह असह्य दुख सहन करने की शक्ति दें।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वहीं देश के सुप्रतिष्ठित कवि, कथाकार ज्ञानपीठ से सम्मानित रायपुर मध्यप्रदेश निवासी 88 वर्षीय विनोद कुमार शुक्ल के अवसान पर कार्यसमिति के सदस्यों ने दुख व्यक्त किया। अंत में दो मिनट का मौन रखकर दोनों साहित्यकारों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान डॉ. अनिल कुमार त्रिपाठी, डॉ. जयनाथ मणि त्रिपाठी, एडवोकेट ब्रजेश पाण्डेय, इन्द्र कुमार दीक्षित, कौशल कुमार मिश्र, डॉ. शकुंतला दीक्षित, जगदीश उपाध्याय, गोपाल कृष्ण सिंह रामू, संजय कानोडिया, अरुण कुमार राव, वृद्धि चन्द्र विश्वकर्मा, दिनेश कुमार त्रिपाठी, श्वेतांक मणि त्रिपाठी, अखिलेश जायसवाल, रजनीश मोहन गोरे, सरोज कुमार पाण्डेय, ऋषिकेश मिश्र, जितेन्द्र प्रसाद तिवारी, रवि प्रकाश मिश्र, डॉ. मधुसूदन मिश्र, डॉ. मधुसूदन मणि त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।