पुण्यतिथि पर याद किए गए व्यापारी नेता हरिश्चंद्र अग्रवाल

हिन्दुस्तान, देवरिया
Follow us on Google News
share

देवरिया में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने स्वर्गीय हरिश्चंद्र अग्रवाल की 27वीं पुण्यतिथि प्रेरणा दिवस के रूप में मनाई। व्यापारियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। प्रदेश मंत्री पुरुषोत्तम मरोदिया ने उनके योगदान की सराहना की। इस अवसर पर कुछ मजदूरों को भी सम्मानित किया गया।

पुण्यतिथि पर याद किए गए व्यापारी नेता हरिश्चंद्र अग्रवाल

देवरिया, निज संवाददाता अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की जनपदीय इकाई द्वारा बुधवार को वरिष्ठ व्यापारी नेता स्वर्गीय हरिश्चंद्र अग्रवाल की 27वीं पुण्यतिथि प्रेरणा दिवस के रूप में मनाई। मोहन रोड स्थित कैम्प कार्यालय पर व्यापारियों ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इसमें बड़ी संख्या में व्यापारी, व्यापार मंडल के पदाधिकारी शामिल रहे।

श्रद्धांजलि और विचार

व्यापारियों ने स्व. हरिश्चंद्र अग्रवाल के चित्र पर पुष्प अर्पित किया और दो मिनट मौन रखा। प्रदेश मंत्री पुरुषोत्तम मरोदिया ने कहा कि स्व. अग्रवाल ने व्यापारी समाज की आवाज उठाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया था। जिलाध्यक्ष नरेश अग्रवाल ने कहां की 27 मई 1992 को अमीनाबाद, लखनऊ में पुलिस बल से वार्ता के दौरान हुई घटना का उल्लेख किया। प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि स्व. अग्रवाल ने व्यापारियों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष किया। इसी कारण व्यापार मंडल हर वर्ष उनकी पुण्यतिथि को प्रेरणा दिवस के रूप में मनाता है। इसमें कुछ मजदूर कर्मचारियों को अंग वस्त्र देखकर सम्मानित किया गया

उपस्थित सदस्य

इस दौरान नगर अध्यक्ष अमित मोदनवाल, संरक्षक भारत अग्रवाल, महिला अध्यक्ष सीमा जयसवाल, नगर मंत्री राम सिंह, रमेश अग्रवाल, चंद्रशेखर शर्मा, विमल रूंगता, गिरधारी लाल अग्रवाल, अजय पोद्दार, प्रमोद राजगढ़िया, आराधना गुप्ता, जटाशंकर, अशोक वर्मा, बिजेंदर वर्मा, विकास, विक्की आदि रहे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

स्वर्गीय हरिश्चंद्र अग्रवाल की पुण्यतिथि कब मनाई गई?
स्वर्गीय हरिश्चंद्र अग्रवाल की 27वीं पुण्यतिथि बुधवार को मनाई गई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।