उसूलों के लिए सत्ता से टकरा जाते थे दुर्गा: रमापति
Deoria News - पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद मिश्र की पुण्यतिथि भलुअनी ब्लाक परिसर में मनाई गई। समारोह में भाजपा के नेताओं ने उन्हें याद किया और उनके योगदान पर चर्चा की। रमापतिराम त्रिपाठी, कमलेश पासवान और अन्य नेताओं...

बरहज/भलुअनी, हिन्दुस्तान संवाद। पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद मिश्र की पुण्य तिथि भलुअनी ब्लाक परिसर में सोमवार को समारोह पूर्वक मनाई गई। राजनीति के दिग्गजों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद रमापतिराम त्रिपाठी ने कहा कि पं.दुर्गा प्रसाद मिश्र ने अपनी शर्तों पर राजनीति की। राजनीतिक जीवन में कभी सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। केंद्रीय मंत्री सांसद कमलेश पासवान ने कहा कि स्व. मिश्र राजनीतिक पुरोधा थे। उनके व्यक्तित्व से हम सभी को सदैव प्रेरणा लेनी चाहिए। उनके व्यक्तित्व को हमेशा याद किया जाएगा। सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि दुर्गा मिश्र पूर्वांचल में भाजपा को खड़ा किया। उनकी कमी हमेशा महसूस होगी।
श्रद्धांजलि सभा को भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, रामपुर कारखाना विधायक सुरेंद्र चौरसिया,भाटपार विधायक सभाकुंवर,वि परिषद सदस्य डॉ रतनपाल सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चन्द्र तिवारी, पूर्व विधायक सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, अंगद तिवारी, ब्लॉक प्रमुख छठ्ठू यादव,अजय मणि त्रिपाठी,बंधु उपेन्द्र सिंह आदि ने संबोधित किया। संचालन मण्डल अध्यक्ष प्रणव दुबे ने किया। आभार जताते हुए विधायक दीपक मिश्र शाका ने पिता के नक्शे कदम पर चलने का संकल्प दोहराया।
इस दौरान भलुअनी नगर पंचायत अध्यक्ष देवेश कुमार, नीरज शाही, राजीव मिश्र,अमरेश सिंह, विनोद सिंह, अरविंद तिवारी, अरविंद तिवारी,संजय सिंह, निशिकांत दीक्षित,प्रकाश मिश्र, ,अनुपम मिश्र,,राघव तिवारी,दिनेश मिश्र, डा० वाई के तिवारी आदि मौजूद रहे ।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।