ट्रांसफार्मर जलने से रात भर गर्मी से बेहाल रही पांच हजार आबादी
देवरिया के रामगुलाम टोला में रात 11 बजे ट्रांसफार्मर जल गया, जिससे करीब सौ घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। लोग भीषण गर्मी में परेशान रहे और सुबह तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई। बिजली विभाग को सूचना देने पर भी कोई मदद नहीं मिली।
देवरिया, हिंदुस्तान टीम। शहर के रामगुलाम टोला के वार्ड नंबर 20 में रात 11 बजे अचानक ट्रांसफार्मर जल गया। इससे करीब सौ घरों की बिजली आपूर्ति बन्द हो गयी। शनिवार सुबह तक आपूर्ति बाधित रही, जिससे भीषण गर्मी में लोग परेशान रहे। मोहल्ले में शाम से ही कई बार बिजली कटी, जिससे लोगों को दिक्कत हो रही थी।रात करीब 11 बजे बेरमहिया बाबा मंदिर के पास लगाए गए ट्रांसफार्मर में आग लग गई। इसके कारण सौ से अधिक घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गयी। लोग पूरी रात गर्मी से परेशान रहे। मोहल्लेवासियों ने रात को बिजली विभाग को इसकी जानकारी दी, शनिवार की सुबह तक आपूर्ति शुरू नहीं हो पायी।
इससे लोगों को भीषण गर्मी में पानी की किल्लत का भी सामना करना पड़ा। सुबह लोगों ने बिजली विभाग के नम्बर पर फोन किया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


