Deoria News: एडीओ कर रहे हैं सफाई कर्मियों का तबादला!

हिन्दुस्तान, देवरिया
share

Deoria News: देवरिया में पंचायत एडीओ द्वारा सफाई कर्मियों का तबादला किया गया है। रामपुर कारखाना में एक महिला सफाई कर्मी का स्थानांतरण बीबीचक से सिरसिया नंबर एक किया गया है। इसके अलावा भटनी और सदर क्षेत्र में भी स्थानांतरण किए गए हैं, जिससे विवाद उत्पन्न हो रहा है।

Deoria News: एडीओ कर रहे हैं सफाई कर्मियों का तबादला!

Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। एडीओ पंचायत ग्राम पंचायतों में तैनात सफाई कर्मियों का तबादला। रामपुर कारखाना में डीपीआरओ की जगह एडीओ ने महिला सफाई कर्मी का तबादला किया है। उसे ग्राम पंचायत बीबीचक से सिरसिया नंबर एक में स्थानांतरण किया गया है। वहीं भटनी और सदर में भी एडीओ पंचायत द्वारा सफाई कर्मियों का तबादला किया गया है। पंचायत विभाग में सफाई कर्मियों की तैनाती व संबद्धता को लेकर मनमानी थम नहीं रही है। सीडीओ के निर्देश के बाद भी विभिन्न जगहों पर संबंद्ध किये गये सफाई कर्मियों की संबद्धता को समाप्त कर मूल तैनाती स्थल पर नहीं भेजा गया है। वहीं कुछ ब्लाकों के एडीओ पंचायत ग्राम पंचायतों में तैनात सफाई कर्मियों का खुद ही दूसरे जगह पर तबादला कर दे रहे हैं।

जिला पंचायत राज अधिकारी की जगह एडीओ पंचायत की सफाई कर्मियों की तैनाती कर दे रहे हैं। जिला पंचायत राज विभाग में एक के बाद एक कारनामा होने लगा है। एडीओ पंचायत सफाई कर्मचारियों का स्थानांतरण करने लगे हैं। जबकि डीपीआरओ के आदेश से सफाई कर्मचारियों का स्थानांतरण होता है। रामपुर कारखाना ब्लाक के एडीओ पंचायत ने बीबीचक ग्राम पंचायत में तैनात महिला सफाई कर्मचारी का सिरसिया-1 में तबादला कर दिया है। भटनी ब्लाक के सहायक विकास अधिकारी पंचायत ने ग्राम पंचायत बनकटा शिव में तैनात सफाई कर्मी बेचन प्रसाद का ग्राम पंचायत सल्लहपुर में तैनाती की गयी है। इसी तरह से सदर ब्लाक में भी सफाई कर्मी की तैनाती एडीओ पंचायत द्वारा की गयी है। कुछ एडीओ पंचायत डीपीआरओ पर भारी पड़ने लगे हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsदेवरियाDeoria News: एडीओ कर रहे हैं सफाई कर्मियों का तबादला!