Deoria News: सीएचओ बनें मातृ-शिशु स्वास्थ्य योजनाओं की मजबूत कड़ी

हिन्दुस्तान, देवरिया
Follow us on Google News
share

Deoria News: देवरिया, स्वास्थ्य विभाग की गतिविधियों को प्रभावी बनाने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिलाधिकारी ने सभी सीएचओ को योजना का व्यापक प्रचार कर जागरूकता बढ़ाने का निर्देश दिया। मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए योजनाओं का लाभ वास्तविक पात्रों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।

Deoria News: सीएचओ बनें मातृ-शिशु स्वास्थ्य योजनाओं की मजबूत कड़ी

Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग की गतिविधियों को प्रभावी बनाने तथा योजनाओं को जमीनी पर पहुंचाने को गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने सभी सीएचओ को अपने दायित्वों का निष्ठा एवं तन्मयता के साथ निर्वहन करने तथा स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर आमजन को जागरूक करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि वीएचएनडी सत्रों का प्रभावी अनुश्रवण किया जाए तथा आशा, एएनएम एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित कर गर्भवती महिलाओं की जांच एवं बच्चों के टीकाकरण का कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से सुनिश्चित कराया जाए।

प्रशिक्षण के मुद्दे

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी सीएचओ अपने कार्य एवं दायित्वों की पूरी जानकारी रखें तथा योजनाओं का लाभ वास्तविक पात्रों तक पहुंचाएं, ताकि जनपद में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में प्रभावी कमी लाई जा सके। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. ए के गुप्ता ने कहा कि प्रशिक्षण में के सभी बिंदुओं का कार्यस्थल पर पालन किया जाए।

आँकड़ों का विश्लेषण

उन्होंने प्रत्येक मातृ एवं शिशु मृत्यु का ऑडिट कर कारणों का विश्लेषण करने तथा कमियों को दूर करने में सक्रिय भूमिका निभाने पर बल दिया। प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को उनके कार्य एवं दायित्वों की विस्तृत जानकारी दी। इसमें प्रशिक्षक टीएसयू से सतीश सिंह, जपेईगो से अंकिता सहित सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦प्रशिक्षण कार्यक्रम कहाँ आयोजित किया गया?−
प्रशिक्षण कार्यक्रम कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित किया गया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsDeoria News: सीएचओ बनें मातृ-शिशु स्वास्थ्य योजनाओं की मजबूत कड़ी