सब्जी की खेती को 60 किसानों का प्रशिक्षण

Jan 18, 2026 01:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share

Deoria News - देवरिया में 60 किसानों को सब्जी की खेती के लिए प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के तहत जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय में आयोजित हुआ। मुख्य विकास अधिकारी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। किसानों को जल संरक्षण, उत्पादन वृद्धि और विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।

सब्जी की खेती को 60 किसानों का प्रशिक्षण

देवरिया, निज संवाददाता। सब्जी की खेती की तकनीकी जानकारी देने को 60 किसानों को प्रशिक्षण दिया गया। एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के तहत कृषकों को एक दिवसीय प्रशिक्षण जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय परिसर में दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी ने की। जिला उद्यान अधिकारी राम सिंह ने प्रशिक्षण में उपस्थित कृषकों को प्रशिक्षण के उद्देश्य व विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। उद्यान निरीक्षक पत्रिका सिंह, सहायक उद्यान निरीक्षक सुशील शर्मा एवं रणजीत यादव ने विभिन्न योजनाओं के लक्ष्यों की जानकारी दी। पत्रिका सिंह ने जायद मौसम की सब्जी वर्गीय फसलों के विषय में बताया। उन्होंने किसानों से अधिक से अधिक संख्या में पंजीकरण कराने पर जोर दिया।

प्रगतिशील कृषक शिवम कुशवाहा ने बैंगन, टमाटर एवं फूलगोभी की खेती से होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी। एनएचआरडीएफ प्रभारी विनोद सिंह ने प्याज, लहसुन,आलू एवं किचन गार्डन की खेती के बारे में बताया। भू-संरक्षण अधिकारी संतोष कुमार मौर्य ने प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत जल संरक्षण, उत्पादन वृद्धि एवं ड्रिप तथा मिनी,पोर्टेबल स्प्रिंकलर तकनीक के उपयोग की जानकारी दी। उन्होंने कृषकों को योजना अंतर्गत 90 एवं 80 प्रतिशत अनुदान का लाभ लेने को प्रेरित किया। इसमें कृषि विज्ञान केंद्र के जय कुमार, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य विजय मिश्र, सीवीओ एसएन प्रसाद,वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ.मंधाता सिंह, उप निदेशक कृषि सुभाष मौर्य, संतोष चतुर्वेदी ने प्रशिक्षण दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।