तेज आंधी-पानी से रेलवे ट्रैक पर गिरा पेड़, ट्रेनों का आवागमन हुआ प्रभावित
गौरीबाजार-चौरीचौरा रेलवे ट्रैक पर तेज आंधी-पानी के कारण पेड़ और बिजली का तार गिर गया, जिससे ट्रेनों का आवागमन बाधित रहा। करीब तीन घंटे की मेहनत के बाद ट्रैक से अवरोध हटाया गया, जिससे दादर, कृषक एक्सप्रेस और जनसेवा एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों का संचालन फिर से शुरू हो सका।
गौरीबाजार(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। तेज आंधी-पानी की वजह से गौरीबाजार-चौरीचौरा के बीच रेलवे ट्रैक पर पेड़ व बिजली का तार गिर गया जिससे ट्रेनों का आवागमन बाधित रहा। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद ट्रैक से गिरे वृक्षों की टहनियों व तारों को हटाने के बाद ट्रेनों का आवागमन शुरु हो सका। शुक्रवार सुबह तेज आंधी पानी की वजह से गौरीबाजार के पूर्वी रेलवे ढाले के समीप ट्रैक पर पेड़ की डाल गिर गई। मिली जानकारी के मुताबिक़ इसके चलते दादर, कृषक एक्सप्रेस, जनसेवा एक्सप्रेस ट्रेनों का आवागमन बाधित रहा। करीब तीन घंटे तक की मशक्कत के बाद ट्रैक पर गिरे पेड़ व बिजली के तारों को हटाया जा सका तब जाकर ट्रेनों का आवागमन शुरू हो सका।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


