ट्रेन से कटकर युवक की मौत

Mar 12, 2026 02:27 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share

Deoria News - भाटपाररानी में बुधवार सुबह सोहनपार रेलवे ढाला के पास एक युवक, दीनदयाल प्रसाद (26), ट्रेन से कटकर मौत के घाट उतर गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दीनदयाल, अपने परिवार में बड़ा भाई था, और उसकी मौत से घर में शोक का माहौल है।

ट्रेन से कटकर युवक की मौत

भाटपाररानी, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के सोहनपार रेलवे ढाला के समीप बुधवार की सुबह ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है।मृतक की पहचान भाटपाररानी थाना क्षेत्र के भरौली निवासी दीनदयाल प्रसाद (26) पुत्र दीना प्रसाद के रूप में हुई है। युवक दो भाई में बड़ा था और बाहर रह कर कामधाम करता था। उसका छोटा भाई आकाश भी बाहर रह कर कमाता है। दोनों की शादी नहीं हुई है। घर पर मां और पिता रहते है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।