Deoria News: लिच्छवी एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत
Deoria News: भटनी बाईपास पर लिच्छवी एक्सप्रेस की चपेट में आने से नागेंद्र प्रसाद नामक युवक की मौत हो गई। ट्रेन की टक्कर से उसके दोनों पैर कट गए और तुरंत ही उसकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की है।

Deoria News: भटनी(देवरिया) हिन्दुस्तान टीम। भटनी बाईपास रेल मार्ग पर साहोपार के पास शुक्रवार को लिच्छवी एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नागेंद्र प्रसाद रेल लाइन के पास थे उसी दौरान लिच्छवी एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। ट्रेन की चपेट में आने से उनके दोनों पैर कट गए और गंभीर रूप से घायल होने के कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही नागेंद्र के परिवारीजन भी मौके पर पहुंच गए। शव देखकर परिवारीजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। हादसे के बाद कुछ देर तक मौके पर लोगों की भीड़ लगी रही। पुलिस ने घटनास्थल की जानकारी जुटाने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।


