प्रेमी के धोखा देने से आहत प्रेमिका ने फंदे से लटक कर दे दी जान
Deoria News - रामपुर कारखाना की एक बीए छात्रा ने प्रेमी के धोखे के कारण आत्महत्या कर ली। वह अपने घर के छत पर जाकर रस्सी से लटक गई। युवती और युवक ने कोर्ट मैरिज के लिए आवेदन दिया था, लेकिन परिजनों के विरोध के चलते दोनों के बीच तनाव था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

रामपुर कारखाना(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। प्रेमी के धोखा देने से आहत होकर प्रेमिका ने सुसाइड कर लिया। वह अपने घर के छत पर बने टिन शेड से रस्सी का फंदा बनाकर लटक गई। सुबह जानकारी मिलने पर गांव में हड़कंप मच गया। दोनों रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के एक ही गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी बीए अंतिम वर्ष की छात्रा गांव के ही एक युवक से प्रेम करती थी। बताया जा रहा है कि युवक और युवती ने कोर्ट मैरिज के लिए एप्लीकेशन भी दे रखा था।
हालांकि दोनों के एक ही गांव का होने के चलते परिजन दोनों के कोर्ट मैरिज के खिलाफ थे। शनिवार की रात भोजन करने के बाद युवती घर वालों के सोने पर छत पर बने टिन शेड में चली गई। उसने पाइप से रस्सी का फंदा बनाकर सुसाइड कर लिया। रविवार की सुबह जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इस बात की सूचना मिलते ही प्रभारी थानाध्यक्ष आनंद कुमार फोर्स के साथ पहुंच गए। परिजनों की मदद से पुलिसकर्मियों ने शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का कहना है कि कोर्ट मैरिज का एप्लीकेशन देने के बाद प्रेमी के धोखा देने से युवती परेशान रहने लगी थी। हालांकि दोनों के ही परिजन कोर्ट मैरिज की बात सुनने के बाद से ही युवक और युवती से नाराज चल रहे थे। प्रभारी थानेदार आनंद कुमार ने बताया कि युवती अपने घर में सुसाइड कर ली थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने और तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


