Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsTragic Suicide of Young Laborer Vikram Paswan Shocks Family in Gauribazar

बाहर से कमा कर लौटे युवक ने फांसी लगा कर दी जान

Deoria News - गौरीबाजार के विक्रम पासवान (28) ने बाहर से लौटने के एक दिन बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी पत्नी जब घर आई, तो पति को फंदे पर लटकता पाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आर्थिक...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरियाSun, 7 Sep 2025 04:35 AM
share Share
Follow Us on
बाहर से कमा कर लौटे युवक ने फांसी लगा कर दी जान

गौरीबाजार, हिन्दुस्तान संवाद। एक दिन पहले बाहर से कमा कर लौटे युवक ने फांसी के फंदे से लटक कर जान दे दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। गौरीबाजार के भटौली बुजुर्ग खरोह निवासी विक्रम पासवान (28) पुत्र रमाशंकर पासवान बाहर रह कर मजदूरी करता था। एक दिन पहले बाहर से कमा कर घर लौटा था। शनिवार शाम कटरैन के कमरे में पाइप से साड़ी के सहारे फंदे से लटक कर जान दे दिया। गांव में किसी काम से गई पत्नी घर लौटी तो पति को फंदे से लटकता देख सन्न रह गई। पत्नी के रोने की आवाज सुन आसपास के लोग इकट्ठा हो गए।

सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने फंदे से नीचे उतार शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक किस वजह से फांसी के फंदे पर लटका पुलिस जांच में जुटी है। युवक की मौत से परिवार में मचा कोहराम विक्रम के परिवार की माली हालत ठीक नही थी। वह चार भाईयों में राजन, पप्पू, आदित्य से बड़ा था। उसके दो संतानों में पुत्र आयुष (6), पुत्री परी (4) हैं। पिता नेत्रहीन हैं। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी मुन्नी देवी व परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल था।