बेटी की डोली उठने से पहले पिता ने फंदा लगाकर दी जान

Feb 13, 2026 09:20 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share

Deoria News - भलुअनी थाना क्षेत्र के चतुरी गांव में एक पिता ने अपनी बेटी की शादी से पहले आत्महत्या कर ली। 52 वर्षीय संजय तिवारी ने कमरे में फंदा लगाकर जान दी। परिवार शादी की तैयारी में जुटा था, लेकिन अचानक हुई इस घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बेटी की डोली उठने से पहले पिता ने फंदा लगाकर दी जान

भलुअनी(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम जिले के भलुअनी थाना क्षेत्र के चतुरी गांव में बेटी की डोली उठने से पहले एक पिता ने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि अभी कारणों का पता नहीं चल पाया है। उधर जिस परिवार में मंगलगीत हो रहे थे, वहां घटना के बाद चीत्कार मच गया। गांव के संजय तिवारी (52) पुत्र भूप नारायण की बेटी नैना की शादी तय थी। 21 फरवरी को तिलक जाना था, जबकि 24 फरवरी को बारात आने वाली थी। परिवार के साथ ही पट्टीदार भी शादी की तैयारी में जुटे थे।

रिश्तेदार भी आने लगे थे और परिवार में मंगलगीत भी होने लगा था। अचानक दोपहर को संजय तिवारी कहीं से आए और अपने कमरे में अंदर से फाटक बंद कर लिए। कुछ देर तक फाटक नहीं खुला तो परिवार के लोगों ने आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई हलचल नहीं हुई। इसके बाद परिवार के लोगों ने फाटक खोलने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाए। इसके बाद परिवार के लोगों ने फाटक तोड़ दिया, फाटक तोड़कर जब अंदर गए तो अवाक रह गए। संजय तिवारी फंदे से लटक रहे थे। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को नीचे उतारा। पत्नी गीता देवी दहाड़ मारकर रोने लगी। वह रोते-रोते बेहोश हो जा रही थी। बेटा आकाश का भी रोते-रोते बुरा हाल हो गया था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।