Deoria News: साड़ी के फंदे से लटक कर छात्रा ने किया सुसाइड
Deoria News: रामपुर कारखाना में 19 वर्षीय प्रीति मद्धेशिया ने साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रही प्रीति का शव पंखे से लटकते हुए पाया गया। परिजनों ने पुलिस को सूचित किया, जिन्होंने शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुसाइड के कारणों का पता लगाने के लिए मोबाइल डिटेल की जांच की जाएगी।

Deoria News: रामपुर कारखाना, हिन्दुस्तान संवाद। साड़ी का फंदा बना पंखे से लटक कर एक छात्रा ने सुसाइड कर लिया। जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नगर पंचायत रामपुर कारखाना के राजगद्दी वार्ड निवासी प्रीति मद्धेशिया (19) पुत्री संजय मद्धेशिया ग्रेजुएशन कर रही थी। शनिवार की रात वह साड़ी का फंदा बनाकर पंखे से लटक गई।जब देर तक वह कमरे से बाहर नहीं निकली तो परिजनों ने उसके कमरे में झांक कर देखा। पंखे से लटकता देख परिजनों के होश उड़ गए। किसी ने इस बात की जानकारी रामपुर कारखाना थानाध्यक्ष अश्वनी प्रधान को दे दिया।
दरोगा अंतिमा मौर्य के साथ मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने शव को फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। थानाध्यक्ष ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और छात्रा के मोबाइल डिटेल के आधार पर सुसाइड के वजह का पता चल सकता है।


