सड़क हादसों में एक दुकानदार की मौत, चार घायल
Deoria News - भटनी/देवरिया, हिन्दुस्तान टीम। जनपद में सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं चार लोग घायल हो गए। उन्हें गंभीर चोट आई है। घायलों को इलाज के ल

भटनी/देवरिया, हिन्दुस्तान टीम। जनपद में सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं चार लोग घायल हो गए। उन्हें गंभीर चोट आई है। घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज, देवरिया में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना को अंजाम देकर चालक वाहन लेकर फरार हो गए।भटनी थाना क्षेत्र के बेहरा डाबर गांव निवासी सुल्तान (57) पुत्र नवी शेर गुरुवार की शाम को दुकान से घर जा रहे थे। वह पाण्डेय चौराहा के पास पहुंचे थे। इसी बीच एक बोलेरो की टक्कर से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी भटनी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया और चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। सुल्तान शाह पाण्डेय चौराहे पर गारमेंट की दुकान चलाते थे। उनका एक बेटा विदेश में रहता है, जबकि अन्य परिवारजन गांव में ही रहते हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचने पर अंतिम संस्कार किया गया।वहीं गौरीबाजार थाना क्षेत्र के सिरजम निवासी प्रदीप (28) पुत्र महेंद्र गांव के बजरंगी (34) के साथ बाइक से गौरीबाजार की ओर जा रहे थे। इसी बीच पोखरभिंडा के आगे चारपहिया वाहन ने टक्कर मार दिया, जिससे बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को सीएचसी गौरीबाजार पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां उनका उपचार चल रहा है। इसी तरह भाटपाररानी उपनगर निवासी सदानंद यादव (55) पुत्र राम भरोसा सुबह पैदल जा रहे थे। इसी बीच मझौलीराज, मैरवा मार्ग पर फुलवरिया के समीप पिकअप ने ठोकर मार दिया, जिससे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पीएचसी भाटपाररानी में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया, जहां उसे हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। उधर सदर कोतवाली क्षेत्र के खोराराम निवासी माधव (22) पुत्र वीरेंद्र गोंड बाइक से जा रहा था। वह अमेठी मोड़ पर पहुंचा था कि ट्रैक्टर की टक्कर से घायल हो गया। परिजनों ने उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज, देवरिया पहुंचाया, जहां उपचार किया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


