देवरिया में सड़क हादसे में महिला समय तीन की मौत, एक गंभीर

देवरिया में सड़क हादसे में महिला समय तीन की मौत, एक गंभीर

संक्षेप:

Deoria News - देवरिया शहर के कसया रोड पर शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसे में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हुए, जिसमें एक को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज में भर्ती...

Sep 05, 2025 09:04 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share

देवरिया, हिन्दुस्तान टीम देवरिया शहर के कसया रोड पर शुक्रवार की सुबह हुए सड़क हादसे में महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे उपचार के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। जिला मुख्यालय देवरिया के कसया रोड निवासी 19 वर्षीय किशन, 18 वर्षीय अनूप व राज कुमार एक ही बाइक से सुबह करीब 8 बजे कसया रोड की तरफ जा रहे थे। अचानक कसया रोड ओवरब्रिज के समीप एक महिला सामने से आ गई। महिला को ठोकर मारने के बाद बाइक अनियंत्रित हो गई और खड़े ट्रक में घुस गई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस हादसे में सभी घायल हो गए। उपचार के लिए सभी को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने महिला, बाइक सवार अनूप, किशन को मृत घोषित कर दिया। जबकि राज का उपचार चल रहा है। हादसे में तीन लोगों की मौत के बाद पोस्टमार्टम पर लोगो की भारी उमड़ पड़ी है।