Deoria News: रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आई महिला, मौत
Deoria News: सलेमपुर(देवरिया) में मंगलवार रात एक महिला की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। महिला रेलवे ट्रैक पार कर रही थी। पुलिस ने शव की पहचान निर्मला देवी के रूप में की, जिनकी शादी आठ साल पहले हुई थी और कोई संतान नहीं थी। पति के साथ परिवार में शोक का माहौल बना हुआ है।

Deoria News: सलेमपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। भटनी-वाराणसी रेलखंड पर मंगलवार देर रात सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के हरनहीं चौराहे के पश्चिमी रेलवे लाइन पर स्थित खंभा नंबर 7/8 के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब महिला घर लौटने के लिए रेलवे ट्रैक पार कर रहीं थीं। इस घटना की सूचना ट्रेन के चालक ने स्टेशन अधीक्षक को दी। अधीक्षक ने महिला की रेलवे ट्रैक पर मौत होने की सूचना मेमो भेज कोतवाली पुलिस को दी।
पुलिस की कार्रवाई
सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास किया। काफी प्रयास के बाद महिला की पहचान कोतवाली क्षेत्र के बरसीपार ग्राम पंचायत के छावनी टोला निवासी निर्मला देवी (35) पत्नी छांगुर ठाकुर के रूप में हुई। परिजनों द्वारा पहचान किए जाने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए देवरिया भेज दिया।
परिवार पर प्रभाव
परिजनों के अनुसार निर्मला देवी की शादी करीब आठ वर्ष पहले छांगुर ठाकुर से हुई थी। उनकी कोई संतान नहीं थी। महिला की मौत की खबर मिलते ही पति बदहवास हो गए। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि देर रात ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत हुई है। शव की पहचान कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


