फंदे से लटकता मिला युवती का शव
Deoria News - देवरिया के भुजौली कालोनी में एक 20 वर्षीय युवती श्रेया सिंह का शव बाथरूम में फंदे से लटकता मिला। परिजनों के अनुसार, श्रेया किसी बात से नाराज होकर बाथरूम में गई थी। जब परिवार ने दरवाजा खोला, तब श्रेया का शव मिला। शव को मेडिकल कालेज ले जाया गया, जहां पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में लिया।

देवरिया, निज संवाददाता। शहर के भुजौली कालोनी में सोमवार की दोपहर एक युवती का शव बाथरूम में फंदे के सहारे लटकता हुआ मिला। परिजन शव को उतार कर आनन- फानन में मेडिकल कालेज के इमरजेंसी में लेकर पहुंचे, जहां सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के मुंडेरा तिवारी निवासी सत्येन्द्र सिंह का परिवार शहर के भुजौली कालोनी में रहता है। परिजनों की मानें तो सत्येन्द्र की 20 वर्षीय बेटी श्रेया सिंह सोमवार की दोपहर किसी बात को लेकर नाराज हो गई। कुछ देर बाद वे घर के बाथरूम में जाकर अंदर से दरवाजा बंद कर ली।
कुछ समय बाद बाहर से परिवार के लोगों द्वारा आवाज लगाने पर अंदर से कोई आवाज नहीं आया, जिसके बाद परिजन किसी तरह बाथरूम का दरवाजा खोलकर अंदर गए, जहां श्रेया का शव दुपट्टे के सहारे फंदे से लटकता हुआ मिला। जिसके बाद परिजन शव को उतार कर मेडिकल कालेज के इमरजेंसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी। उधर मौत की जानकारी होते ही परिवार में मातम पसर गया। परिजनो का रो- रो कर बुरा हाल था।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


