दो युवतियों की संदिग्धावस्था में मौत
रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र में दो युवतियों की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। एक युवती का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, जबकि दूसरी का अंतिम संस्कार बिना पुलिस को सूचित किए किया गया। पुलिस ने जानकारी मिलने पर मामला दर्ज किया और जांच शुरू की।

रामपुर कारखाना, हिन्दुस्तान संवाद। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के दो विभिन्न गांव में दो युवतियों की संदिग्धावस्था में मौत हो गई। एक युवती के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि दूसरी का परिजनों ने बिना पुलिस को जानकारी दिए दाह संस्कार कर दिया।रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के खड़ैच गांव में रंजन यादव 18 वर्ष पुत्री दीनानाथ यादव गुरुवार की सुबह से गायब थी। दोपहर में किसी ने गांव के बाहर दोरांची नाले के पास एक पेड़ से युवती का शव लटके होने की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। मौके पर भारी भीड़ जुट गई।
जानकारी मिलते ही परिजन पहुंचे और उसकी शिनाख्त की। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसी तरह रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के देसही ब्लॉक स्थित एक गांव में भी युवती ने पंखे की कुंडी से फंदा लगाकर जान दे दिया। परिजनों ने बिना पुलिस को जानकारी दिए छोटी गंडक नदी किनारे शव का दाह संस्कार कर दिया। जानकारी मिलने पर रामपुर कारखाना थाने से दरोगा और बीट सिपाही पहुंचे, लेकिन परिजनों ने कुछ कहने से इनकार कर दिया। थानाध्यक्ष अश्वनी प्रधान ने कहा कि दो युवतियों के सुसाइड करने की जानकारी मिली थी। एक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दूसरी के परिजनों ने युवती के अर्ध विक्षिप्त होने की बात करते हुए पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


