करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
Deoria News - बरहज (देवरिया) में एक युवक की छत पर सोते समय विद्युत तार से करंट लगने से मौत हो गई। युवक, लाल बहादुर, रात को ढाई बजे तार के संपर्क में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए। परिवार ने उन्हें अस्पताल ले जाया,...

बरहज (देवरिया), हिंदुस्तान टीम। थाना क्षेत्र के ग्राम खोरी में शनिवार को तड़के ढाई बजे छत पर सो रहा युवक छत के ऊपर से गुजर रहे विद्युत तार में उलझ गया। करंट की चपेट में आने से वह गम्भीर रूप से झुलस गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खोरी निवासी लाल बहादुर 30 पुत्र मलई के छत के ऊपर से 440 वोल्ट का तार गुजरा है। वह रात को छत पर सो रहे थे। रात को करीब ढाई बजे उठे। शरीर का संतुलन बिगड़ने से तार के स्पर्श में आ गए। करंट लगने से बुरी तरह झुलस गए।
घर के लोग उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहज पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत के बाद घर मे मातम छा गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




