जहर खाने से गंभीर दूसरे बच्चे की भी मौत, मां-भाई की पहले ही जहर खाने से चली गई थी जान
देवरिया के मेहड़ा पुरवां मोहल्ले में एक महिला और उसके दो बेटों की संदिग्ध मौत हो गई। महिला ने कथित तौर पर जहर खा लिया और अपने बच्चों को भी दिया। छोटे बेटे की गंभीर हालत में इलाज के दौरान मौत हो गई। पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

देवरिया, निज संवाददाता। शहर के मेहड़ा पुरवां मोहल्ले में मंगलवार की शाम को संदिग्ध हालत में एक महिला व उसके आठ वर्षीय बेटे की मौत हो गई जबकि छोटे बेटे को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज के पीआईसीयू में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। पति से विवाद में महिला के खुद जहर खाने व बच्चों को भी खिलाने की बात कही जा रही है, वहीं महिला के भाई ने पति पर जहर खिलाने का आरोप लगाया है। पुलिस महिला के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य एकत्रित किया है।
कोतवाली क्षेत्र के खोराराम के बसडीला निवासी निराला विश्वकर्मा शहर के मेहड़ा पुरवा में मकान बनवाकर रहते हैं। परिवार में उनके तीन भाई भी हैं जो अलग रहते हैं। निराला बढ़ई का काम करते हैं। निराला मकान पर पत्नी अंजली (30) और दो बेटों हरिशंकर (7) व नागेंद्र उर्फ कान्हा (6) के साथ रहते थे। दोनों बच्चे मूक बधिर थे। मंगलवार की शाम को अचानक अंजली और दोनों बेटों की तबीयत बिगड़ गई। आनन-आनन फानन में परिजनों ने सभी को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां जांच-पड़ताल के बाद डॉक्टरों ने अंजली और कृष्णा को मृत घोषित कर दिया। छोटे बेटे कान्हा को गंभीर हालत में पीआईसीयू में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया, जहां उपचार के दौरान देर रात कान्हा की भी मौत हो गई। इसके बाद शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया।सीओ संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि दूसरे बच्चे की भी इलाज के दौरान मौत हो गई है। मामले में पुलिस केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई कर रही है। महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


