ओमान में हुए अमेरिकी हमले में देवरिया के युवक की मौत, घर में मचा कोहराम
ओमान में हुए अमेरिकी हमले में देवरिया के सुरौली गांव के रहने वाले शिवानंद चौरसिया की मौत हो गई। 10 जून को हुए इस हमले में वह लापता हो गए थे। उनके शव गुरुवार को मिले। परिवार में कोहराम मच गया है, उनकी पत्नी और बच्चे भी दुःखी हैं।
सुरौली(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। ओमान में हुए अमेरिकी हमले में देवरिया के सुरौली गांव के रहने वाले एक युवक की मौत हो गई। गुरुवार को घटना की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिजनों को घटना के बारे में दुबई में काम करने वाले युवक के भाई ने जानकारी दी। सुरौली थाने की पुलिस ने भी युवक के घर पर पहुंच कर ब्यौरा जुटाया। सुरौली थाना क्षेत्र के सुरौली गांव के रहने वाले शिवानंद चौरसिया (38) पुत्र रामजी चौरसिया ओमान की मर्चेंट शिप एमटी सेटेबेलो पर नाविक थे। दुबई में काम करने वाले उनके भाई रामप्रवेश चौरसिया ने बताया की 10 जून को इस जहाज पर अमेरिकी नेवी ने हमला किया था जिसमें क्रूरु मेंबर के 24 सदस्यों में से तीन लापता हो गए थे।
उसमें शिवानंद चौरसिया भी शामिल थे। लापता हुए तीनों साथियों समेत उनका शव गुरुवार को मिला। कंपनी के जरिए इसकी जानकारी परिवार को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। माता कलावती देवी पत्नी सुशीला का रो-रो कर बुरा हाल है। शिवानंद का एक बेटा राजवीर 5 वर्ष और बेटी वामिका 2 साल की है.
9 जून को पत्नी से हुई थी आखिरी बार बात
परिजनों ने बताया की आखिरी बार 9 जून को शिवानंद की उनकी पत्नी सुशीला से आखिरी बार बात हुई थी। उसके बाद से उनका फोन नॉट रीचेबल जा रहा था। इसी बीच अमेरिकी हमले में उनकी जान चले जाने की जानकारी गुरुवार को मिली। घटना की जानकारी मिलते ही शिवानंद के घर पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सुरौली थाने के प्रभारी अविनाश मौर्य ने भी पहुंचकर मामले की जानकारी ली।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


