Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsTragic Death of 9-Year-Old Ayush After Bike Accident in Rudrapur
बाइक की ठोकर से घायल मासूम की इलाज के दौरान मौत

बाइक की ठोकर से घायल मासूम की इलाज के दौरान मौत

संक्षेप:

Deoria News - रुद्रपुर के जंगल पिपरा गांव में एक 9 वर्षीय बच्चा, आयुष, बाइक की ठोकर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में उसकी मौत हो गई। उसकी मां रागिनी देवी और बहन बबीता की हालत बेहद खराब है। गांव में मातम का माहौल है।

Jan 11, 2026 02:09 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share Share
Follow Us on

रामलक्षन, हिन्दुस्तान संवाद। रुद्रपुर कोतवाली के रामलक्षन चौकी क्षेत्र के जंगल पिपरा गांव के रहने वाले एक मासूम की इलाज के दौरान शनिवार को गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। वह बाइक की ठोकर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया था। जंगल पिपरा गांव के रहने वाले मनोज विश्वकर्मा की पिपरा चौराहा पर मकान है। शनिवार की सायं करीब सात बजे मनोज का बेटा आयुष नौ वर्ष खेल रहा था। इसी बीच तेज गति से जा रही एक दोपहिया वाहन ने आयुष को ठोकर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप घायल होकर गिर गया। आयुष के घायल होकर गिरते ही लोगों की भीड़ जुट गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सूचना मिलते ही रामलक्षन चौकी इंचार्ज सौरभ सिंह मौके पर पहुंच गए। जहां उन्होंने आयुष को आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गौरीबाजार भेजवाया। गौरीबाजार सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद आयुष को देवरिया मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। लेकिन आयुष की हालत नाजुक देख वहां से भी उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां शनिवार को इलाज के दौरान आयुष की मौत हो गई। आयुष के मौत की खबर आते ही गांव में कोहराम मच गया। बेटे के मौत की खबर सुनते ही मां रागिनी देवी दहाड़े मारते हुए अचेत होकर गिर गई। मां को रोते बिलखते देखकर आयुष की एक वर्ष की बहन बबीता भी फफकने लगी।