देवरिया में आमने-सामने टकराईं दो बाइक, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर
गौरीबाजार (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले के गौरीबाजार के पोखरभिंडा के समीप गोरखपुर-देवरिया मार्ग
गौरीबाजार (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले के गौरीबाजार के पोखरभिंडा के समीप गोरखपुर-देवरिया मार्ग पर दो बाइक सवार आमने-सामने से टकरा गए। इस हादसे में बाइक के पीछे बैठे एक युवक की मौत हो गई जबकि बाइक चला रहा साथी घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
हादसे का विवरण
गौरीबाजार के पोखरभिंडा निवासी राजकुमार निषाद (48) पुत्र स्व. चोकट शटरिंग का काम करते थे। बुधवार की रात अपने गांव के साथी दिलीप के साथ बाइक से कहीं जाने के लिए निकले थे। गांव के सामने ही गोरखपुर-देवरिया मार्ग के डिवाइडर कट को क्रास कर नकटा पुल की तरफ बढ़े थे, तभी तेज रफ्तार में सामने से आ रही दूसरी बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। बाइक के पीछे बैठे राजकुमार साथी बाइक सवार के साथ सड़क पर गिर पड़े।
घायलों का इलाज
गंभीर रुप से घायल राजकुमार को सीएचसी गौरीबाजार से रेफर होने पर महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज देवरिया रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उनके घायल साथी दिलीप (40) का इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
परिवार पर असर
मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
राजकुमार अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। वे शटरिंग का काम करके परिवार का खर्चा चलाते थे। पिता चोकट की बहुत पहले ही मौत हो गई थी। राजकुमार की चार पुत्रियां वीनीता , सुकन्या, स्मिता, सोनम व एक पुत्र अमरेंद्र हैं। इन बच्चों की परवरिश व पढ़ाई-लिखाई के लिए वह दिन रात मेहनत करते थे। हादसे में उनकी मौत से बुजुर्ग मां सामरती, पत्नी हेमंता व बच्चों का रो रोकर बुरा हाल था।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


